NABARD DA Grade-B Mains Admit Card 2026 OUT: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने Development Assistant Grade-B की मुख्य परीक्षा (Phase-2) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट www.nabard.org पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 162 Development Assistant पदों पर चयन होगा। मुख्य परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
NABARD DA Grade-B Mains Admit Card 2026: डाउनलोड कैसे करें?
NABARD की आधिकारिक वेबसाइट www.nabard.org पर जाएं।
होमपेज पर Career Notices Recruitment सेक्शन में जाएं।
NABARD Development Assistant Grade-B Mains Admit Card 2026 या Phase-2 Call Letter का लिंक ढूंढे और क्लिक करें।
लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड (या DOB) दर्ज करें।
कैप्चा कोड भरें और लॉगिन करें।
स्क्रीन पर एडमिट कार्ड खुलेगा। इसे डाउनलोड करें और कम से कम दो प्रिंटआउट निकाल लें।
NABARD DA Grade-B Mains Admit Card 2026 Link
मुख्य परीक्षा का पैटर्न
NABARD Development Assistant Grade-B गुख्य परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी। इसमें कुल 200 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 135 मिनट निर्धारित है। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक (1/4) की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। मुख्य परीक्षा में ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिष्टिव दोनों प्रकार के प्रश्न हो सकते हैं।
मुख्य विषय निम्नलिखित है:
- Reasoning
- Quantitative Aptitude
- General Awareness
- Current Affairs
- English Language
यहां क्लिक करके परिक्षा पैटर्न के नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
परीक्षा दिवस के लिए जरूरी निर्देश
- एडमिट कार्ड और फोटो आईडी प्रूफ अनिवार्य रूप से साथ रखें।
- परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, कैलकुलेटर या कोई भी लिखित सामग्री ले जाना वर्जित है।
- NABARD के सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।
- एडमिट कार्ड पर छपे रिपोर्टिंग समय से कम से कम 30-45 मिनट पहले पहुंचने का प्रयास करें।
क्या करें अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड न हो?
- ब्राउजर केश और कुकीज क्लियर करें।
- अलग ब्राउजर या डिवाइस से प्रयास करें।
- यदि समस्या बनी रहती है, तो NABARD की आधिकारिक करियर पेज पर उपलब्ध हेल्पडेस्क या संपर्क विवरण का उपयोग करें।
अंतिम बात
NABARD Development Assistant Grade-B मुख्य परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को होगी और कुल 162 पदों पर चयन होगा। एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों का पालन करें, अच्छी तैयारी करें और परीक्षा केंद्र समय पर पहुंचे। नया अपडेट के लिए NABARD की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहे।
यह भी पढ़ें- RBI Assistant Admit Card 2026 OUT: 650 पदों की भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का हॉल टिकट पर डाउनलोड करें