New Banking Rules: ATM से कैश निकालते समय बिजली चली जाए तो क्या होगा? RBI नियमों के अनुसार पैसे वापस मिलेंगे या नहीं पूरी जानकारी

Published On: February 13, 2026

New Banking Rules: आज के समय में एटीएम मशीन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अभिन्न अंग बन चुका है। दिन में किसी भी समय, चाहे रात के 2 बजे या सुबह 5 बजे, आप कैश निकल सकते हैं। लेकिन आप कभी सोचा है कि अगर कैश निकालते समय अचानक बिजली चली गई तो क्या होगा? क्या आपका अकाउंट से डेबिट दो जाएगा और कैश नहीं निकलेगा? एसे में पैसा वापस कैसे मिलेंगी? आइए जानते है RBI ने इसके खिलाफ बनाए हुए नियम।

बिजली चली जाने पर एटीएम में क्या होता है?

ज्यादातर आधुनिक एटीएम मशीनों में बैटरी बैकअप लगा होता है। यह बैकअप 30 मिनिट्स 2 घंटे तक चल सकता है। लेकिन कुछ पुरानी या बैकअप खराब बलि मशीनों में समस्या हो सकती है। कुछ मामले में कैश निकालते समय बिजली चली जाती है, स्क्रीन पर पैसा निकालने का मैसेज आ जाता है लेकिन कैश नहीं निकलता है और अकाउंट से पैसा डेबिट हो जाती है लेकिन कैश मशीन में अटक जाती है।

RBI नियम (पैसा कब और कैसे वापस मिलेंगे?)

RBI ने Electronic Banking and Customer Service Guidelines में स्पष्ट किया है कि, अगर एटीएम से केश निकालने की प्रक्रिया पूरी हुई लेकिन केश नहीं निकला, तो बैंक को 24 घंटे के अंदर पैसा वापस करना अनिवार्य है। ज्यादातर मामलों में पैसे 2 से 4 घंटे के अंदर ही वापस आ जाते हैं। अगर 24 घंटे बीतने के बाद भी पैसे वापस नहीं आएं, तो बैंक को रु.100 प्रतिदिन के हिसाब से मुआवजा देना पड़ता है (अधिकतम ₹750 तक)। यह नियम सभी बैंकों पर लागू होता है, चाहे वह पब्लिक सेक्टर बैंक हो, प्राइवेट बैंक हो या छोटा कोऑपरेटिव बैंक हो।

ऐसी स्थिति में क्या करें?

सबसे पहले तुरंत एटीएम मशीन का फोटो लें, जिसमें मशीन का नाम, बैंक का नाम, एटीएम आईडी, तारीख और समय दिखाई दे। अगर स्क्रीन पर कोई मैसेज या एरर दिख रहा है इसका भी फोटो ले।

कस्टमर केयर को कॉल करें, जो एटीएम पर लिखा होता है या बैंक की वेबसाइट पर मिलेगा। उनको एटीएम आईडी, ट्रांजेक्शन आईडी (अगर दिख रही हो), समय और राशि बताएं। शिकायत दर्ज करें और कंप्लेंट नंबर लें।

बैंक में रिपोर्ट करें, अगर 24 घंटे बीतने के बाद पैसा वापस न आएं तो नजदीक बैंक शाखा में जाएं। लिखित शिकायत दे।

अगर बैंक 30 दिनों में समस्या न सुलझाए तो आप RBI के Banking Ombudsman में मुक्त शिकायत दर्ज कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट https://cms.rbi.org.in पर।

अंतिम बात

एटीएम ने हमारी जिंदगी को बहुत आसान बना दिया है। लेकिन बिजली कटने या मशीन खराब होने जैसी छोटी सी समस्या भी पैसे अटकने का कारण बन सकती है। अच्छी बात यह है कि RBI ने ऐसी स्थिति में ग्राह‌कों के हितों की पूरी तरह रक्षा के लिए सख्त नियम बनाए हैं। अगर कभी ऐसा हो जाए तो घबराएं नहीं। 24 घंटे के अंदर पैसे वापस आ जाने चाहिए। अगर न आएं तो बैंक और RBI से शिकायत करें।

यह भी पढ़ें- Aadhaar Biometric Lock कैसे करें: फिंगरप्रिंट और आईरिस को सुरक्षित करने का सबसे आसान तरीका mAadhaar ऐप और वेबसाइट से स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment