NIC Scientist B Recruitment 2026: राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (National Informatics Centre – NIC) ने Scientist-B के कुल 243 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार सरकारी क्षेत्र में तकनीकी ओर आईटी क्षेत्र में प्रतिष्ठित पद पर काम करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 24 अप्रैल 2026 तक NIC की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के लिए पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास इंजिनरिंग में स्नातक (B.E./ B.Tech) की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ GATE की स्कोरकार्ड भी अनिवार्य है। उमीदवार की आयु सीमा की बात करें तो, न्यूनतम आयु 18बर्ष और अधिकतम आयु 30 बर्ष निर्धारित हुआ है। आयु की गणना 31 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार की नियम अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
आवेदन फीस
- General/OBC/EWS: ₹800
- SC/ST/PwD/महिला उम्मीदवारः छूट (निशुल्क)
NIC Scientist B चयन प्रक्रिया
- GATE परीक्षा में प्राप्त अंक
- साक्षात्कार (Interview) – कुल 40 अंक
NIC Scientist B Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nic.in पर जाएं।
Scientist-B Recritment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
New Registration करें और मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
निर्धारित फीस जमा करने के बाद फ्रॉम सबमिट करें।
यहां क्लिक करके नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
NIC Scientist B Recruitment 2026 Application From
अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह
- आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को पूरी तरह पढ़ लें।
- GATE स्कोरकार्ड वैध होना चाहिए।
- सभी दस्तावेज पहले से स्कैन करके तैयार रखें।
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सक्रिय रखें क्योंकि सभी सूचनाएं इन्हीं पर आएंगी।
- अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा करें।
- केवल आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nic.in का उपयोग करें। फर्जी साइटों से सावधान रहें।
अंतिम बात
राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ने Scientist-B के 243 पदों पर भर्ती शुरू कर दी है। इंजीनियरिंग खातक और GATE स्कोर वाले उम्मीदवार 27 मार्च से 24 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन GATE स्कोर और साक्षात्कार के आधार पर होगा। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट और महिला/SC/ST/PWD उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है। जो युवा सरकारी क्षेत्र में उच्च स्तरीय आईटी जॉब चाहते हैं, वे समय रहते आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें और नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।