पैन कार्ड अब भारत में कई सरकारी योजनाओं, बैंकिंग, इनकम टैक्स रिटर्न और अन्य वित्तीय कामों के लिए अनिवार्य हो चुका है। यदि आपका पैन कार्ड अभी तक नहीं बना है या पुराना पैन अपडेट करना चाहते हैं, तो अब आपको इसके लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। पूरी प्रक्रिया अब घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से ऑनलाइन की प्रक्रिया से कर सकते है।
पैन कार्ड बनाने के जरूरी दस्तावेज
पैन कार्ड के लिए आवेदन करने से पहले कुछ जरूरी दस्तावेज तैयार रखें, जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि में से कोई एक। एड्रेस प्रूफ जैसे बिजली बिल, पानी का बिल, बैंक स्टेटमेंट, राशन कार्ड या कोई सरकारी दस्तावेज जिसमें पता दर्ज हो। डेट ऑफ बर्थ प्रूफ जैसे, जन्म प्रमाण-पत्र (Birth Certificate), 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट या आधार कार्ड (जिसमें जन्मतिथि दर्ज हो)।
Instant e-PAN कैसे बनाए (पूरी स्टेप्स)
सबसे पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाएं।
होमपेज पर Quick Links सेक्शन में Instant e-PAN या Get New PAN लिंक पर क्लिक करें।
अपना 10 अंकों की आधार नंबर डाले और दिए गए विवरण (नाम, जन्मतिथि) दर्ज करें और जारी रखें पर क्लिक करें।
आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इसे दर्ज करें।
आधार से प्राप्त जानकारी को अच्छे जांच करें और सबमिट करें।
कुछ मिनटों में आपका e-PAN जारी हो जाएगा।
पैन कार्ड बनाने या अपडेट करने की फीस
फीस आवेदन के प्रकार पर निर्भर करता है, नया पैन कार्ड (भारत में डेलिवरी) के लिए ₹1,011 (GST सहित), नया पैन कार्ड (भारत के बाहर डिलीवरी) के लिए ₹1,020 (GST सहित), पैन कार्ड अपडेट के लिए ₹1,020 रुपए और केबल e PAN (डिजिटल) के लिए ₹66 रुपए।
पैन कार्ड अपडेट करने की जरूरत क्यों पड़ती है?
- शादी के बाद सरनेम बदलना
- पता बदलना
- नाम ने स्पेलिंग सुधार
- जन्मतिथि में गलती सुधारना
अंतिम बात
पैन कार्ड बनवाना या अपडेट करवाना अब बहुत आसान हो गया है। Instant e-PAN से कुछ मिनटों में डिजिटल पैन मिल जाता है, जबकि NSDL/ UTIITSL से फिजिकल कार्ड 15 से 20 दिनों में आ जाता है। जरूरी दस्तावेज को तैयार में रखें और ऊपर दिए स्टेप्स को फॉल करें।