PAN Card Update: नाम आधार से मैच न करने पर पैन बंद हो सकता है, TDS कटौती बढ़ेगी, इनकम टैक्स रिफंड में परेशानी

Published On: April 1, 2026

PAN Card Update: 1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड (Permanent Account Number) से जुड़े नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो रहे हैं। अगर किसी व्यक्ति का नाम आधार कार्ड और पैन कार्ड में मेल नहीं खाता है या सामान्य नाम दर्ज नहीं है, तो उसका पैन कार्ड निष्क्रिय (deactivated) हो सकता है। इससे आयकर संबंधी कई कामों में दिक्कत आएगी। खासकर TDS (Tax Deducted at Source) की दर बढ़ सकती है और इनकम टैक्स रिफंड क्लेम करने में परेशानी होगी। इसलिए नाम में कोई अंतर है तो 31 मार्च 2026 तक आधार में नाम सुधार कर हैं।

क्यों बदल रहे हैं PAN कार्ड के नियम?

आधार और पैन को जोड़ने की प्रक्रिया पहले से ही चल रही है। सरकार का उद्देश्य फर्जीवाड़े और गलत जानकारी को रोकना है। 1 अप्रैल से पैन आवेदन या सुधार के लिए आधार अकेला पर्याप्त नहीं रहेगा। नाम आधार से पूरी तरह मैच करना अनिवार्य होगा। अगर नाम में अंतर है तो पैन कार्ड पर असर पड़ेगा। बैंक लेन-देन, प्रॉपर्टी रजिस्ट्री, ITR फाइलिंग और अन्य वित्तीय कामों में समस्या आ सकती है।

1 अप्रैल 2026 से PAN आवेदन में क्या बदलाव?

आधार अकेला पर्याप्त नहीं रहेगा।

जन्म तिथि का अलग प्रमाण पत्र जमा करना जरूरी।

नाम आधार से 100% मैच करना अनिवार्य।

पुराने फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। नए फॉर्म जारी होंगे।

अंतिम बात

1-अप्रैल 2026 से पैन कार्ड नियम सख्त हो रहे हैं। नाम आधार से मैच न करने पर पेन निष्क्रिय हो सकता है, TDS बढ़ सकता है और रिफंड क्लेम में परेशानी हो सकती है। आधार ऐप से नाम बदलना बहुत आसान है। आधार नंबर, OTP और नाम बदलने का प्रमाण-पत्र लेकर कुछ ही मिनटों में प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

सभी आधार और पैन कार्ड धारकों को सलाह है कि 31 मार्च तक नाम सुधार कर लें ताकि 1 अप्रैल से कोई परेशानी न हो। पैन कार्ड हमारी वित्तीय जिंदगी का महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसे अपडेट रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें- LPG Cylinder Booking New Rules: केंद्र सरकार प्रवासी मजदूरों और छात्रों को राहत देने की तैयारी में, आधार KYC अनिवार्य

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment