PM Kisan Yojana: बिहार में फार्मर आईडी बनाने के लिए चल रहे व्यापक अभियान के बावजूद अभी भी बड़ी संख्या में किसानों की आईडी नहीं बन पाई है। इस बजह से उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभ मिलने की चिंता सताने लगी थी। इसी बीच किसानों को बड़ी राहत देने वाली खबर सामने आई है। बिहार कृषि विभाग ने कृषि मंत्री राम कृपाल यादव के हवाले से जारी एक आधिकारिक एक्स (X: Twitter) पोस्ट में स्पष्ट किया है कि फार्मर आईडी न होने पर भी पात्र किसानों को पीएम किसान योजना के राशि को नहीं रोकी जाएगी।
फार्मर आइडी न होने पर भी राशि जारी रहेगी
कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने स्पष्ट रूप से कहा कि फिलहाल फार्मर आइडी न होने पर भी किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलता रहेगा। यह फैसला उन हजारों किसानों के लिए राहत की बात है जो तकनीक, दस्तावेज या प्रशासनिक कारणों से आईडी बनवाने से वंचित हैं।
अब तक कितने फॉर्मर आईडी बनी?
राज्य में अब तक 45 लाख किसानों की फार्मर आइडी तैयार की जा चुकी है। रहे गए किसानों के लिए प्रक्रिया को तेज किया गया है। फार्मर आईडी बनाने के लिए जिले स्तर पर शिविर लगाए जा रहे हैं। किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे नजदीकी कृषि कार्यालय, ब्लॉक कार्यालय या आम शिविर में जाकर अपनी आईडी बनवाएं।
किसान आईडी नहीं बनने पर भी पात्र किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि मिल सकती है। हालांकि, भविष्य में लाभ जारी रखने के लिए किसान आईडी बनवाना जरूरी है।#BiharAgricultureDept pic.twitter.com/miJ9pRKyXI
— Agriculture Department, Govt. of Bihar (@Agribih) February 19, 2026
आईडी बनाने की प्रक्रिया में मुख्य दस्तावेज, आधार कार्ड, जमाबंदी/खतियान, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर (आधार से लिंक) लेके जरूर जाएं।
22वीं किस्त कब आएगा?
किसानों अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आखरी कब तक उनके खाते में 22वीं किस्त का पैसा आएगा। अब तक सरकार के तरफ से तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन रिपोर्ट और पिछले पैटर्न के आधार पर कहा जा रहा है कि मार्च के पहले हफ्ते में ₹2000 की किस्त किसानों के खाते में ट्रांसफर हो सकती है।
जननायक किसान सम्मान योजना (बिहार सरकार की अतिरिक्त सहायता)
बिहार सरकार ने केंद्र की पीएम किसान योजना के साथ-साथ राज्य स्तर पर जननायक किसान सम्मान योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर तीन महीने में ₹1000 की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। यह योजना उन किसानों के लिए विशेष राहत है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं।
केंद्र से ₹2000+ राज्य से ₹1000 = कुल ₹3000 रूपये
अंतिम बात
बिहार में फार्मर आईडी न होने पर भी पीएम किसान सम्मान निधि की राशि नहीं रोकी जाएगी, कृषि मंत्री राम कृपाल यादव का यह ऐलान प्रदेश के लाखों किसानों के लिए राहत की बात है। 45 लाख किसानों की आईडी बन चुकी है। केंद्र से ₹2000 और राज्य से ₹1000 की अतिरिक्त सहायता से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसान भाइयों से मेरा सलाह है कि वे समय रहते फार्मर आईडी बनवाएं ताकि भविष्य में सभी योजनाओं का लाभ बिना बाधा से मिल सके।