PM Kisan Yojana 22nd Installment Update: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के लिए इंतजार खत्म हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम की धरती से योजना की 22वीं किस्त जारी कर दी है। इस किस्त के जरिए देशभर के 9.32 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों के बैंक खातों में कुल 18,640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे ट्रांसफर की गई है। पैसा किसानों के खातों में पहुंचना शुरू हो चुका है।
उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए यह और भी खास मौका है। राज्य के 2.15 करोड़ से ज्यादा किसान परिवार इस 22वीं किस्त से लाभान्वित हुए हैं। इनके खातों में कुल 4,335 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की गई है। योजना शुरू होने से अब तक उत्तर प्रदेश के किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि के तहत कुल 94,678 करोड़ रुपये पहुंच चुके हैं।
असम से जारी हुई 22वीं किस्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार असम से 22वीं किस्त का हस्तांतरण किया। यह कार्यक्रम पूर्वोत्तर राज्यों के किसानों को सीधा संदेश देता है कि सरकार उनकी आय में स्थिरता और सम्मान के लिए कटिबद्ध है। इससे पहले 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को तमिलनाडु से जारी की गई थी। प्रधानमंत्री ने विभिन्न राज्यों से किस्तों जारी कर देश के हर कोने के किसानों तक पहुंच बनाने का प्रयास किया है।
किसानों के खाते में पैसा कब और कैसे पहुंचता है?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे लाभार्थी के आधार लिंक बैंक खाते में जाती है। 22 वीं किस्त जारी होने के बाद पैसा पहुंचना शुरू हो चुका है। एक साथ 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर होने के कारण कुछ खातों में पैसा तुरंत क्रेडिट हो जाता है, जबकि कुछ में 1-2 दिन लग सकते हैं।
पीएम किसान पोर्टल पर स्टेटस चेक प्रोसेस
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर Farmer Corner सेक्शन में जाएं।
Know Your Status या Beneficiary Status पर क्लिक करें।
आधार नंबर दर्ज करके कैप्चा भरें और सबमिट करें।
स्क्रीन पर पूरी जानकारी दिख जाएगी।
यदि स्टेटस “Success” दिख रहा है, तो पैसा जल्द ही आपके खाते में क्रेडिट हो जाएगा।
अंतिम बात
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम से इस किस्त को ट्रांसफर कर 9.32 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों को 18,640 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात दी है। उत्तर प्रदेश में 2.15 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में 4,335 करोड़ रुपये पहुंचे हैं। राज्य में अब तक कुल 94,678 करोड़ रुपये ट्रांसफर हो चुके हैं।