PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त के इंतजार में फरवरी महीना बीत चुका है। होली का त्योहार भी 3 और 4 मार्च को विभिन्न राज्यों में मनाया जा चुका है। लेकिन अब तक किसानों के बैंक खातों में किस्त नहीं पहुंची है। पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि होली से पहले राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब एक नई संभावना सामने आई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च 2026 को असम के कोकराझार जिले के दौरे पर जाने वाले हैं। राज्य सरकार के एक मंत्री ने संकेत दिया है कि इस दौरे के दौरान कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी। पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त को घोषणा हो सकती है।
देरी की मुख्य वजह क्या?
22वीं किस्त में देरी की एक बड़ी वजह सरकार का चत रहा व्यापक सत्यापन अभियान है। सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि योजना का लाभ केवल वास्तव में पात्र किसानों तक पहुंचे। इसी कारण लाभार्थियों की सूची की दोबारा जांच की जा रही है। पिछली किस्त (21वी) के दौरान लाखों नाम सूची से हटाए गए थे। इसलिए यदि आप चाहते हैं कि 22 वीं किस्त बिना किसी रुकावट के आपके खाते में पहुंचे, तो कुछ जरुरी काम समय रहते पूरे कर लें।
- ईकेवाईसी पूरा करना होगा
- जमीन के रिकॉर्ड में गड़बड़ी नहीं होना चाहिए
- आधार और बैंक खाते का लिंक करना होगा
किसानों की अगला कदम क्या?
- बैंक खाता चेक करें: रोजाना पासबुक या मोबाइल बैंकिंग से चेक करते रहें।
- pmkisan.gov.in पर स्टेटस देखेंः लॉगिन करके अपना लाभार्थी स्टेटस चेक करें।
- ईकेवाईसी-लैंड सीडिंग-लिंकेजः तुरंत पूरा करवाएं।
- आधिकारिक अपडेट: pmkisan.gov.in और पीएम किसान ऐप पर नजर रखें। कोई भी अनऑफिशियल मैसेज या कॉल पर भरोसा न करें।
अंतिम बात
पीएम किसान योजना किसानों की आय में स्थिरता लाने का एक महत्वपूर्ण कदम है। 22 वीं किस्त का इंतजार अब अपने चरम पर है। होली बीत गई, लेकिन सत्यापन पूरा होने के बाद किस्त जरूर आएगी। 13 मार्च को असम दौरे पर घोषणा की संभावना है। किसान भाइयों को सलाह है कि ईकेवाईसी, लैंड सीडिंग और आधार-बैंक लिंकिंग तुरंत पूरा कर लें। सही जानकारी के लिए हमेशा आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in चेक करें।