PM Kisan Yojana Update: पीएम मोदी ने असम से 9.32 करोड़ किसानों के खाते में 18,640 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए, ₹2000 की किस्त पहुंचना शुरू

Published On: March 13, 2026

PM Kisan Yojana Update: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लंबे इंतजार के बाद किसानों के लिए राहत की खबर आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम से 22वीं किस्त जारी कर दी है। इस किस्त के जरिए देशभर के 9.32 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों के बैंक खातों में कुल 18,640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई है। किसानों के खाते में पैसा पहुंचना शुरू हो चुका है। यदि आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं और पहले से नियमित रूप से किस्तें प्राप्त कर रहे हैं, तो आपके खाते में ₹2000 की यह राशि अब तक पहुंच चुकी होगी या बहुत जल्द पहुंच जाएगी।

असम से जारी हुई 22वीं किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम की धरती से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी की। यह कार्यक्रम असम में आयोजित एक विशेष समारोह में हुआ। इससे पहले 21वीं किस्त प्रधानमंत्री ने 19 नवंबर 2025 को तमिलनाडु से जारी की थी। असम से इस किस्त का हस्तांतरण इसलिए भी खास है क्योंकि यह पूर्वोत्तर राज्यों के किसानों को सीधे संदेश देता है कि केंद्र सरकार उनकी आय में स्थिरता लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पैसे खाते में आया कि नहीं कैसे चेक करें?

आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर Farmer Corner सेक्शन में जाएं।

Know Your Status या Beneficiary Status पर क्लिक करें।

Aadhaar Number, Account Number और Mobile Number से कोई एक ऑप्शन चुन कर जानकारी दर्ज करें।

Captcha Code भरे और Get Data में क्लिक करें।

इसके बाद आपके स्क्रीन पर पूरी जानकारी दिख जाएगी।

पैसा न आने पर क्या करें?

  • ट्रांसफर प्रक्रिया बैच में होती है कुछ खातों में तुरंत, कुछ में 1-2 दिन लग सकते हैं।
  • बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
  • ई-केवाईसी ओर भूमि सत्यापन (Land Seeding) पूरा होना चाहिए।
  • यदि समस्या बनी रहती है तो नजदीकी CSC केंद्र, कृषि कार्यालय या बैंक में जाकर जांच करवाएं।

अंतिम बात

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम से इस किस्त को ट्रांसफर कर 9.32 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों को 18,640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी है। यदि पैसा आपके खाते में पहुंच चुका है तो अच्छी बात है। यदि नहीं पहुंचा है तो थोड़ा इंतजार करें या pmkisan.gov.in पर स्टेटस चेक करें।

यह भी पढ़ें- Ladli Behna Yojana 34th Installment: मुख्यमंत्री मोहन यादव ग्वालियर से 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में ₹1,500 ट्रांसफर करेंगे

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment