PM Rajashri Yojana 2026: राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री राजश्री योजना बेटियों के जन्म को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और समाज में उनके प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर 12वीं कक्षा पास करने तक कुल 50,000 रुपये की आर्थिक मदद अलग-अलग किस्तों में दी जाती है। यह राशि सीधे बेटी के नाम पर खोले गए बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में लिंग अनुपात में सुधार लाना, कन्या भ्रूण हत्या और शिशु हत्या को रोकना, बेटियों की शिक्षा और स्वास्थ्य को बढ़ावा देना तथा बाल विवाह को हतोत्साहित करना है।
मुख्यमंत्री राजश्री योजना क्या है?
मुख्यमंत्री राजश्री योजना राजस्थान सरकार की एक प्रमुख कन्या उत्थान योजना है। इसका शुभारंभ 2008 में किया गया था। योजना का मुख्य लक्ष्य बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करना ओर उनके शिक्षा-स्वास्थ्य के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत बेटी के नाम पर कुल 50,000 रुपये की राशि अलग-अलग चरणों में दी जाती है।
योजना की उद्देश्य
- राज्य में लिंग अनुपात में सुधार लाना
- बेटियों के जन्म को लेकर समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना
- कन्या भ्रूण हत्या और शिशु हत्या को रोकना
- बेटियों की शिक्षा और स्वास्थ्य को बढ़ावा देना
- बाल विवाह को हतोत्साहित करना
मुख्यमंत्री राजश्री योजना के लाभ चरणवद्ध राशि
- जन्म के समयः ₹2,500
- 1 वर्ष की आयु होने पर: ₹2,500
- स्कूल में प्रवेश (कक्षा 1): ₹4,000
- कक्षा 6 में प्रवेश: ₹5,000
- कक्षा 10 में प्रवेशः ₹11,000
- 12वीं कक्षा पास करने परः ₹25,000
योजना की पात्रता
- बेटी का जन्म 1 जून 2008 या उसके बाद होना चाहिए।
- जन्म किसी रजिस्टर्ड अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र में होना जरूरी है।
- माता-पिता राजस्थान के मूल निवासी होने चाहिए।
- बेटी के नाम पर खाता खोला जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री राजश्री योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
- बेटी का आधार कार्ड या भामाशाह कार्ड
- माता-पिता का मतदाता पहचान पत्र या राशन कार्ड (मूल निवास प्रमाण के रूप में)
- माता और शिशु स्वास्थ्य कार्ड
- स्कूल में प्रवेश का प्रमाण पत्र (आवश्यक चरणों पर)
आवेदन कैसे करें?
ऑनलाइन आवेदन
राजस्थान सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के पोर्टल पर जाएं।
ऑनलाइन फॉर्म भरें।
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन जमा करें।
ऑफलाइन आवेदन
नजदीकी महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जाएं।
फॉर्म भरें और दस्तावेज जमा करें।
अंतिम बात
मुख्यमंत्री राजश्री योजना राजस्थान सरकार की एक क्रांतिकारी योजना है जो बेटियों के जन्म से लेकर 12वीं तक कुल 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है। यह योजना लिंग अनुपात सुधारने, कन्या भ्रूण हत्या रोकने और बेटियों की शिक्षा-स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
यह भी पढ़ें- Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की 5 सबसे धांसू सरकारी स्कीम्स, रिस्क फ्री निवेश, 7-8.2% तक ब्याज