PNB Apprentice Result 2026 Declared: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अप्रेंटिसशिप परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज जारी कर दिया है। 8 मार्च 2026 को आयोजित हुई इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। बैंक ने प्रोविजनली शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट PDF फॉर्मेट में जारी की है। चयनित उम्मीदवार अब अगले चरण यानी लोकल लैंग्वेज टेस्ट ओर दस्तावेज सत्यापन में भाग ले सकेंगे।
रिजल्ट डाउनलोड करने की स्टेप्स
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर जाएं।
होमपेज पर Recruitment या Career सेक्शन में जाएं।
List of Provisionally Shortlisted Candidates for Engagement of Apprentices under the Apprentices Act 1961 लिंक पर क्लिक करें।
लिंक खुलने पर PDF फाइल ओपन हो जाएगी।
PDF को डाउनलोड करें और अपने रोल नंबर की अच्छी तरह जांच करें।
भर्ती की जानकारी और आगे की प्रक्रिया
पंजाब नेशनल बैंक अप्रेंटिसशिप के तहत कुल 5138 पदों पर भर्ती की जा रही है। लिखित परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों को अब लोकल लैंग्वेज टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) चरणों से गुजरना होगा।
सैलरी कितना मिलेगा?
चयनित अप्रेंटिस को प्रतिमाह ₹12,300 से ₹15,000 तक का स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह राशि अप्रेंटिसशिप की पूरी अवधि के दौरान मिलेगी।
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
रिजल्ट PDF में अपना रोल नंबर, नाम और अन्य डिटेल्स अच्छी तरह जांच लें। अगर कोई त्रुटि दिखे तो तुरंत PNB के हेल्पडेस्क या संबंधित ब्रांच से संपर्क करें। लोकल लैंग्वेज टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन की तारीख, स्थान और दस्तावेजों की सूची के लिए आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से चेक करते रहें।
अंतिम बात
पंजाब नेशनल बैंक ने अप्रेंटिसशिप परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। कुल 5138 पदों पर चयनित उम्मीदवार अब लोकत लैंग्वेज टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के अगले चरण की तैयारी करें। उम्मीदवार pnb.bank. in पर जाकर अपनी मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट में सफल उम्मीदवारों को ₹12.300 से ₹15,000 प्रतिमाह स्टाइपेंठ मिलेगा।