Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की 5 सबसे धांसू सरकारी स्कीम्स, रिस्क फ्री निवेश, 7-8.2% तक ब्याज

Published On: March 22, 2026

Post Office Scheme: हर कीई अपनी कमाई का कुछ हिस्सा सुरक्षित जगह पर निवेश करना चाहता है, जहां पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहे और रिटर्न भी अच्छा मिले। इस मामले में पोस्ट ऑफिस की सरकारी स्कीम्स सबसे भरोसेमंद विकल्प मानी जाती हैं। यहां सरकार खुद गारंटी देती है. यानी रिस्क जीरो है। साथ ही ब्याज दरें बैंक FD से ज्यादा (7% से 8.2% तक) मिलती हैं। इनमें कुछ स्कीम्स महिलाओं और बेटियों के लिए खास हैं, तो कुछ रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम देती हैं।

महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (MSSC) – महिलाओं के लिए 7.5% ब्याज वाली 2 साल की स्कीम

साल 2023 में शुरू हुई यह स्कीम खासतौर पर महिलाओं के लिए बनाई गई है। इसमें महिलाएं 7.5% सालाना ब्याज पर निवेश कर सकती हैं। यह एक फिक्स्ड-टर्म स्कीम है जिसकी मैच्योरिटी 2 साल की है।

  • न्यूनतम निवेशः ₹1,000
  • अधिकतम निवेश: ₹2 लाख (एक महिला के नाम पर)
  • ब्याज दर: 7.5% प्रति वर्ष (त्रैमासिक कंपाउंडिंग)
  • आंशिक निकासी की सुविधाः अकाउंट खुलने के 1 साल बाद जमा राशि का 40% निकाला जा सकता है।
  • समय से पहले बंद करने की सुविधा: 6 महीने बाद शर्तों के साथ अकाउंट क्लोज कर सकते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) – बेटी के भविष्य के लिए 8.2% ब्याज वाली स्कीम

पोस्ट ऑफिस की सबसे पॉपुलर स्कीमों में से एक है सुकन्या समृद्धि योजना। यह बेटियों के जन्म से लेकर उनकी पढ़ाई और शादी तक के लिए फंड जुटाने का सबसे अच्छा तरीका है।

  • बेटी की उम्र: 10 साल से कम
  • न्यूनतम निवेश: ₹250 प्रति वर्ष
  • अधिकतम निवेश: ₹1.5 लाख प्रति वर्ष
  • ब्याज दर: वर्तमान में 8.2% प्रति वर्ष (सरकारी मारेटी)
  • निवेश अवधि: 15 साल तक (या बेटी के 21 साल होने तक)
  • मैच्योरिटी: बेटी के 21 साल पूरे होने पर या शादी के बाद (18 साल की उम्र के बाद)

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) – टैक्स-फ्री 7.1% ब्याज वाली 15 साल की लंबी स्कीम

PPF पोस्ट ऑफिस की सबसे पुरानी और भरोसेमंद लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट स्कीम है। यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जो टैक्स बचत के साथ-साथ सुरक्षित रिटर्न चाहते हैं।

  • न्यूनतम निवेश: ₹500 प्रति वर्ष
  • अधिकतम निवेशः ₹1.5 लाख प्रति वर्ष
  • ब्याज देर: वर्तमान में 7.1% प्रति वर्ष (त्रैमासिक कंपाउंडिंग)
  • तॉक-इन पीरियड: 15 सात
  • मैच्योरिटी के बाद 5 साल के ब्लॉक में एक्सटेंशन संभव
  • टैक्स लाभः निवेश पर धारा 80C छूट ब्याज और मैच्योरिटी राशि टेक्स-फ्री

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS) – एकमुश्त निवेश पर हर महीने 7.4% ब्याज

यह स्कीम उन लोगों के लिए है जो एकमुश्त रकम निवेश करके हर महीने रेगुलर इनकम चाहते हैं।

  • ब्याज दर: 7.4% सालाना
  • न्यूनतम निवेशः ₹1,000
  • अधिकतम निवेशः सिंगल अकाउंट में 19 लाख, जॉइंट में ₹15 लाख
  • मासिक ब्याजः सिंगल अकाउंट पर ₹5,550 तक, जॉइंट पर ₹9,250 तक
  • मैच्योरिटी: 5 साल (एक्सटेंशन संभव)

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) – रिटायरमेंट के बाद 8.2% ब्याज वाली स्कीम

60 साल से ऊपर के सीनियर सिटीजन के लिए यह स्कीम सबसे ज्यादा पॉपुलर है। बैंक FD से ज्यादा ब्याज और सरकारी गारंटी मिलती है।

  • ब्याज दर: 8.2% सालाना (त्रैमासिक भुगतान)
  • न्यूनतम निवेश: ₹1,000
  • अधिकतम निवेशः सिंगल अकाउंट में ₹15 लाख, जॉइंट में ₹30 लाख
  • मेच्योरिटी: 5 साल (3 साल के लिए एक्सटेंशन संभव)
  • मासिक इनकम उदाहरणः ₹30 लाख निवेश पर हर तिमाही ₹61,500 ब्याज, यानी मासिक ₹20,500

अंतिम बात

पोस्ट ऑफिस की ये 5 स्कीम्स रिस्क फ्री निवेश का सबसे अच्छा विकल्प हैं। चाहे बेटी का भविष्य हो, महिलाओं की बचत हो, टैक्स बचत हो या रिटायरमेंट इनकम हर जरूरत के लिए एक स्कीम मौजूद है। ब्याज दरें 7% से 8.2% तक हैं और सरकार की गारंटी के साथ पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है।

यह भी पढ़ें- Kisan Credit Card loan: बिहार के 75 लाख किसानों को बिना दस्तावेज के चुटकियों में मिलेगा KCC लोन

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment