Post Office SCSS Scheme: रिटायरमेंट के बाद पैसों की टेंशन से मुक्ति पाना और हर महीने एक निश्चित राशि की नियमित आया सुनिश्चित करना हर लोगों की सपना होता है। इसके लिए लोग ऐसा स्कीम तलाशते हैं जहाँ उनका पैसा सुरक्षित रहे और अच्छा रिटर्न भी मिले। रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम के लिए पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (Post Office Senior Citizens Savings Scheme) भारत में सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद विकल्प में से एक है। यह सरकारी स्कीम खासतौर पर 60 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाई गए है।
स्कीम की मुख्य विशेषताएं (जीरो रिस्क और धांसू ब्याज)
पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में निवेश करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपके पूरा पैसा सरकार की गारंटी के तहत सुरक्षित रहता है। वर्तमान में इस स्कीम पर 8.2% सालाना ब्याज मिल रहा है। यह दर ज्यादातर बैंक FD (जो 6.5% से 7.5% तक होती है) से काफी ज्यादा है। यानी जीरो रिस्क के साथ धांसू रिटर्न की गारंटी
टैक्स बेनिफिट्स 80C में 1.5 लाख तक छूट
SCSS की लोकप्रियता का एक बड़ा कारण इसके टैक्स बेनिफिट्स भी है। इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80C के तहत इस स्कीम में किया गया निवेश 1.5 लाख रूपये तक की सालाना टैक्स छूट के लिए क्लेम (Claim) किया जा सकता है।
निवेश की सीमा और ब्याज का भुगतान
इस स्कीम में न्यूनतम निवेश ₹1,000 और अधिकतम निवेश सिंगल अकाउंट में ₹15 लाख, जॉइंट अकाउंट में ₹30 लाख तक। एकमुश्त (एक साथ बड़ी राशि की भुगतान) निवेश करने के बाद ब्याज का भुगतान हर 3 महीने में सीधे खाते में ट्रांसफर हो जाता है। इससे रिटायरमेंट के बाद हर महीने इन निश्चित नियमित आय सुनिश्चित हो जाती है।
उदाहरण से समझें (30 लाख निवेश पर)
सालाना ब्याज: 8.2% 30 लाख = ₹2,46,000
3 महीने ब्याजः ₹61,500
मासिक औसत आयः लगभग ₹20,500
आयु सीमा और छूट
स्कीम का नाम ही सीनियर सिटीजन है, इसलिए सामान्य आयु सीमा 60 बर्ष या उससे अधिक है। लेकिन कुछ मामले में छूट दी जाती है,
- 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति अकेले या पति/पत्नी के साथ जॉइंट अकाउंट खोल सकता है।
- VRS (वॉलेंटरी रिटायरमेंट स्कीम) लेने वाले व्यक्ति, खाता खुलवाते समय उम्र 55 वर्ष से अधिक ओर 60 वर्ष से कम हो सकती है।
- डिफेंस सेक्टर (सेना, नौसेना, वायुसेना) से रिटायर हुए व्यक्ति, रिटायरमेंट पर उम्र 50 वर्ष से अधिक ओर 60 वर्ष से कम हो सकती है।
पोस्ट ऑफिस में कैसे खाता खोलें?
सबसे पहले नजदीक पोस्ट ऑफिस जाएं।
SCSS खाता खोलने का फ्रॉम भरें।
जरूरी दस्तावेज (आधार, पैन, उम्र प्रमाण, फोटो) जमा करें।
एकमुश्त निवेश करें।
खाते खिलने के बाद हर 3 महीने की ब्याज अपने खाते में ट्रांसफर होने लगेगा।
यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana 22वीं किस्त कब आएगी? होली से पहले ₹2000 आने की संभावना, कृषि मंत्रालय की तैयारी पूरी