Post Office Time Deposit Scheme 2026: भारत में सुरक्षित निवेश की तलाश करने वाले हर व्यक्ति के लिए पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम्स सबसे भरोसेमंद विकल्प हैं। इन स्कीम्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां निवेश की सुरक्षा की गारंटी सीधे भारत सरकार देती है। कोई मार्केट रिस्क नहीं, कोई उतार-चढ़ाव का डर नहीं ओर ब्याज दरें भी बैंकों की तुलना में अवसर बेहतर रहती हैं। ऐसी ही एक बेहद लोकप्रिय और फायदेमंद स्कीम हे पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम (Post Office Time Deposit Account – POTD) I यह स्कीम पूरी तरह फिक्स्ड डिपॉजिट की तरह काम करती है, लेकिन सरकारी गारंटी के साथ।
इस स्कीम की खासियत यह है कि केवल 2 लाख रुपये का निवेश करके भी आप 5 साल में लगभग 90,000 रुपये की कमाई सिर्फ ब्याज से कर सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम क्या है?
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपोजिट स्कीम भारत सरकार द्वारा संचालित एक फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम है, जो पोस्ट ऑफिस में खोली जाती है। यह स्कीम हर उम्र के निवेशक के लिए खुली है और इसमें निवेश की राशि पर सरकार द्वारा तय ब्याज दर मिलती है। स्कीम में चार टैन्योर विकल्प हैं 1 वर्ष, 2 वर्ष, 3 वर्ष और 5 वर्ष।
सबसे ज्यादा फायदा 5 साल की स्कीम में मिलता है, क्योंकि इसकी ब्याज दर सबसे ऊंची होती है। वर्तमान में (Q4 FY 2025-26 के लिए) ब्याज दरें इस प्रकार हैं:
- 1 वर्ष: 6.9% प्रति वर्ष
- 2 वर्ष: 7.0% प्रति वर्ष
- 3 वर्ष: 7.0% प्रति वर्ष
- 5 वर्ष: 7.5% प्रति वर्ष
2 लाख का निवेश से 5 साल में कितनी कमाई?
इस स्कीम की सबसे बड़ी खूबी यह है कि कम राशि से भी मोटी कमाई हो सकती है। आइए कैलकुलेशन समझते हैं:
मान लीजिए आपने 5 साल के लिए 2 लाख रुपये का निवेश किया। ब्याज दर 7.5% प्रति वर्ष (कंपाउंडिंग त्रैमासिक):
- मूलधन: ₹2,00,000
- ब्याज दर: 7.5% p.a.
- अवधिः 5 वर्ष
- कुल परिपक्वता राशिः ₹2,89,990 (लगभग)
- कमाई (केवल ब्याज): ₹89,990
यानी सिर्फ ब्याज से ही लगभग 90,000 रुपये की कमाई। यह राशि पूरी तरह सुरक्षित है और सरकार की गारंटी के साथ मिलती है।
अब निवेश बढ़ाकर देखें तो
मान लीजिए आपने 5 लाख रुपये का निवेश किया:
- मूलधन: ₹5,00,000
- कुल परिपक्कता राशि: ₹7,24,974 (लगभग)
- कमाई (केवल ब्याज): ₹2,24,974
अकाउंट कैसे खोलें “सिंगल या जॉइंट”
- सिंगल अकाउंटः एक व्यक्ति के नाम पर
- जॉइंट अकाउंटः दो या अधिक व्यक्ति (वयस्क) के नाम पर
अकाउंट खोलने के लिए स्टेप्स:
न्यूनतम राशिः ₹1,000 (और उससे ऊपर 100 के गुणकों में)
अधिकतम राशिः कोई सीमा नहीं
खाता किसी भी पोस्ट ऑफिस में खोला जा सकता है।
जरूरी दस्तावेजः आधार कार्ड, फोटो, निवास प्रमाण (यदि आवश्यक हो)।