Pradhan Mantri Shram Yogi Maan Dhan Yojana: असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को 60 साल की उम्र के बाद ₹3000 मासिक पेंशन, e-Donate सुविधा भी उपलब्ध

Published On: March 27, 2026

Pradhan Mantri Shram Yogi Maan Dhan Yojana: देशभर में असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले करोड़ों मजदूर, रेहड़ी-पटरी वाले, घरेलू कामगार, खेत मजदूर, रिक्शा चालक, बीड़ी रोलर, मोची, बढ़ई और अन्य मेहनतकश लोगों के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना (PM-SYM) एक महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजना है। इस योजना के तहत 18 से 40 वर्ष की उम्र के बीच जुड़ने वाले व्यक्ति 60 वर्ष की आयु के बाद हर महीने ₹3000 की न्यूनतम पेंशन पा सकते हैं। योजना में मासिक अंशदान बहुत मामूली हे ₹55 से ₹200 तक, जो उम्र के अनुसार तय होता है। केंद्र सरकार भी उतना ही अंशदान देती है।

PM-SYM योजना क्या है?

प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना (PM-SYM) केंद्र सरकार की श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा फरवरी 2019 में शुरू की गई एक पेंशन योजना है। इसका उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के उन श्रमिकों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है जिनके पास कोई स्थायी नोकरी, PF, ESIC या NPS जैसी सुविधा नहीं है। योजना में शामिल होने पर व्यक्ति 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर ₹3000 प्रतिमाह की पेंशन प्राप्त करता है। यह राशि जीवनभर मिलती रहेगी।

योजना के मुख्य लाभ

  • 60 वर्ष की उम्र के बाद ₹3000 मासिक पेंशन
  • अगर पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाए तो जीवनसाथी को ₹1500 (50%) पेंशन मिलती रहेगी
  • योजना में नॉमिनेशन की सुविधा उपलब्ध
  • बीच में छोड़ने पर कुछ शर्तों के साथ अपना अंशदान ब्याज समेत वापस मिल सकता है
  • e-Donate सुविधा: कोई भी व्यक्ति अपने घरेलू सहायक, माली, वॉचमैन आदि के लिए योजना में योगदान कर सकता है

PM-SYM योजना में कौन शामिल हो सकता है?

पात्रता शर्तें:

  • आयु: 18 से 40 वर्ष
  • मासिक आय: ₹15,000 से कम
  • असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्ति
  • EPFO, ESIC या NPS का सदस्य नहीं होना चाहिए
  • इनकम टैक्स पेयर नहीं होना चाहिए

शामिल होने वाले प्रमुख वर्गः

  • रेहड़ी-पटरी वाले
  • बोझा उठाने वाले, मजदूर
  • घरेलू कामगार (माली, वॉचमैन, नौकरानी आदि)
  • रिक्शा चालक, ऑटो ड्राइवर
  • खेत मजदूर
  • बीड़ी, अगरबत्ती, हैंडलूम कार्यकर्ता
  • मोची, बढ़ई, लोहार, कूड़ा बीनने वाले
  • अन्य असंगठित श्रमिक

मासिक अंशदान कितना करना होगा?

प्रवेश आयुव्यक्ति का मासिक अंशदानसरकार का अंशदानकुल मासिक योगदान
18 वर्ष₹55₹55₹110
20 वर्ष₹61₹61₹122
25 वर्ष₹80₹80₹160
30 वर्ष₹105₹105₹210
35 वर्ष₹150₹150₹300
40 वर्ष₹200₹200₹400

यहां देखें पूरा चार्ट

PM-SYM में आवेदन कैसे करें?

  1. नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाएं
  2. PM-SYM योजना का फॉर्म भरें
  3. आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण दें
  4. ऑटो डेबिट की अनुमति दे
  5. मासिक अंशदान शुरू हो जाएगा

CSC लोकेटर: locator.csccloud.in पर जाकर अपने क्षेत्र का CSC ढूंढ सकते हैं। आवेदन LIC, EPFO या ESIC कार्यालय में भी किया जा सकता है।

अंतिम बात

प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए एक बेहतरीन पेंशन योजना है। 18 से 40 वर्ष की उम्र में बहुत कम मासिक अंशदान देकर व्यक्ति 60 वर्ष के बाद ₹3000 मासिक पेंशन पा सकता है। अगर आपके आस-पास कोई रेहड़ी-पटरी वाला, घरेलू कामगार, खेत मजदूर या अन्य असंगठित श्रमिक है तो उन्हें इस योजना के बारे में जरूर बताएं। नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Bihar SC ST Student Scholarship: डॉक्टर अंबेडकर कल्याण छात्रावासों में रहने वाले SC-ST छात्रों की मासिक स्कॉलरशिप दोगुनी, 1000 रुपये से बढ़कर 2000 रुपये प्रतिमाह

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment