Panjab Anganwadi Recruitment 2026: सामाजिक सुरक्षा एवं महिला एवं बाल विकास निदेशालय ने 6110 पदों पर आवेदन फिर से शुरू किए, 11 मार्च तक अप्लाई करें

Published On: March 7, 2026

Panjab Anganwadi Recruitment 2026: सामाजिक सुरक्षा एवं महिला एवं बाल विकास निदेशालय ने आंगनबाड़ी भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया को दोबारा शुरू कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 6110 पदों (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका) पर नियुक्तियां की जाएंगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 11 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट sswcd.punjab.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती पंजाब में आंगनबाड़ी केंद्रों को मजबूत बनाने और बच्चों तथा महिलाओं की देखभाल से जुड़ी सेवाओं को बेहतर करने के लिए निकाली गई है।

पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इस दोनों पदों की भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की होना चाहिए। इसके साथ आयु सीमा की बात करें तो, दोनों पदों पर अलग अलग आयु सीमा निर्धारित हुआ है।

  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पदों: न्यूनतम आयु 21 बर्ष से अधिकतम आयु 37 वर्ष है।
  • आंगनबाड़ी सहायिका पदों: न्यूनतम आयु 18बर्ष से अधिकतम आयु 37 वर्ष है।

आवेदन करने की पूरी स्टेप्स

सबसे पहले पंजाब की आंगनवाड़ी आधिकारिक वेबसाइट sswcd.punjab.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर Recruitment या Latest Notification सेक्शन में जाएं।

Panjab Anganwadi Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।

Apply Online या New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

इसके बाद लॉगिन जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें और फ्रॉम में मांगी गई जानकारी और अवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

फ्रॉम की सभी जानकारी अच्छे से जांच कर फ्रॉम सबमिट करें।

Panjab Anganwadi Recruitment Official Website Photo

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन पूरी तरह मेरिट लिस्ट के आधार पर होगी। कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। जरूरी जानकारी मेरिट लिस्ट 12वीं के मार्क, स्थानीय निवास प्रमाण और अन्य निर्धारित मापदंड के आधार पर बनता है। यदि आप इस मेरिट लिस्ट में अपना स्थान प्राप्त कर लेते हो तो, आपको दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

चयनित उम्मीदवारों की सैलरी

  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताः ₹8,000 से ₹15,000 तक
  • आंगनबाड़ी सहायिकाः ₹4,500 से ₹8,000 तक

अंतिम बात

यह भर्ती पंजाब में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बनने का सबसे बड़ा अवसर है। समय रहते आवेदन करके इस मौके को हाथ से न जाने दें। आवेदन के बाद मेरिट लिस्ट, दस्तावेज सत्यापन और अन्य अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी होंगे।

यह भी पढ़ें- RBI Assistant Recruitment 2026: 950 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक,वेतन ₹29,000 से ₹78,640

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment