Panjab Police Constable Bharti 2026: पंजाब पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ा अवसर सामने आया है। पंजाब पुलिस ने जिला पुलिस और सशस्त्र पुलिस कैडर में कॉन्स्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। योग्य अभ्यर्थी 10 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती पंजाब पुलिस की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और ग्रामीण-शहरी दोनों क्षेत्रों में बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निकाली गई है।
कुल पदों की संख्या
पंजाब पुलिस ने इस भर्ती अभियान के तहत जिला पुलिस और सशस्त्र पुलिस कैडर में कॉन्स्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती की घोषणा की है। कुल पदों की संख्या 10,000 से अधिक बताई गई हे। ये पद पूरे पंजाब में विभिन्न जिलों और सशस्त्र इकाइयों में भरे जाएंगे।
पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता
पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 में आवेदन के लिए, किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास करनी चाहिए। इसके अलावा यदि अपने समकक्ष परीक्षा पंजाब भाषा के साथ उत्तीर्ण की हो तो भी आप आवेदन कर पाएंगे।
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए मांगी गई न्यूनतम आयु 18बर्ष से अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित हुआ है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को पंजाब सरकार के नियम अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
आवेदन करने की पूरी स्टेप्स
पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर Recruitment या Latest Notification सेक्शन में जाएं।
Panjab Police Constable Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
मिली User ID और Password से लॉगिन करें और आवेदन फ्रॉम भरें।
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित शुल्क जमा करके फ्रॉम सबमिट करें।
आवेदन फीस
- सामान्य वर्ग: ₹1200
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (सभी राज्य), EWS ओर पिछड़ा वर्ग: ₹700
- पंजाब राज्य के पूर्व सैनिक/पूर्व सैनिकों के वंशजः ₹500
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवार की भर्ती के लिए चयन 4 चरण में की जाएगी:
- कॉमन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
विषयः सामान्य जागरुकता, गणित, रीजनिंग, पंजाबी भाषा, अंग्रेजी आदि - फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) में दोड़, ऊंची कूद, लंबी कूद आदि।
- दस्तावेज सत्यापन में शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आयु प्रमाण, जाति प्रमाण-पत्र आदि जांच
- मेडिकल टेस्ट
अंतिम बात
यह भर्ती पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल बनने का सबसे बड़ा अवसर है। समय रहते आवेदन करे, इस मौके को हाथ से न जाने दें। आवेदन के बाद CBT, PST और अन्य अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी होंगे।