Ration Card Update 2026: मध्य प्रदेश राशन कार्ड से 14,000 से ज्यादा अपात्र कार्ड निरस्त होने की प्रक्रिया जारी

Published On: March 28, 2026

Ration Card Update 2026: मध्य प्रदेश में राशन कार्ड धारकों को सस्ता राशन उपलब्ध कराने वाली सरकारी योजना में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े और अपात्र लाभार्थियों की पहचान हुई है। शासन के निर्देश पर आपूर्ति विभाग द्वारा चलाई जा रही जांच में सामने आया है कि कई सक्षम लोग -जिनमें आयकर रिटर्न (ITR) भरने वाले, चार पहिया वाहन के मालिक, पीएम किसान सम्मान निधि लेने वाले और एक साल से राशन न लेने वाले साइलेंट कार्डधारक मुफ्त राशन का लाभ उठा रहे थे।

अपात्र श्रेणियों में कौन-कौन शामिल?

  • चार पहिया वाहन स्वामी: 10,785
  • पीएम किसान सम्मान निधि लाभार्थी: 1,025
  • एक साल से राशन न लेने वाले साइलेंट कार्डधारकः 11,806
  • 3 लाख से ज्यादा आय वाले: 778
  • 25 लाख तक टर्नओवर पर जीएसटी धारकः 29

सरकार क्यों हुई सख्त ?

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सस्ता राशन मुहैया कराने के लिए सरकार हर महीने बड़ी राशि खर्च करती है। लेकिन जांच में पता चला कि कई सक्षम लोग जिनके पास चार पहिया वाहन है, बैंक में लाखों रुपये जमा है, ITR भरते हैं या पीएम किसान सम्मान निधि ले रहे हैं इस योजना का लाभ उठा रहे थे।

पात्र गृहस्थ कार्डों की संख्या

जिले में कुल 58,583 पात्र गृहस्थ राशन कार्ड पंजीकृत हैं। इनमें से अपात्रों की पहचान के बाद सही लाभार्थियों तक ही राशन पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। इससे योजना की पारदर्शिता बढ़ेगी और वास्तविक जरूरतमंद परिवारों को बेहतर लाभ मिल सकेगा।

क्या करें अगर आपका नाम अपात्र सूची में है?

  • अगर आपको नोटिस मिलता है तो संबंधित आपूर्ति कार्यालय में संपर्क करें।
  • आवश्यक दस्तावेज (आय प्रमाण, बैंक विवरण, वाहन विवरण आदि) के साथ अपना पक्ष रखें।
  • सत्यापन के दौरान अगर आप पात्र साबित होते हैं तो कार्ड बरकरार रखा जा सकता है।

अंतिम बात

मध्य प्रदेश में राशन कार्ड अपात्र निरस्तीकरण की कार्रवाई तेज हो गई है। ITR भरने वाले, चार पहिया वाहन मालिक, पीएम किसान सम्मान निधि लेने वाले और एक साल से राशन न लेने वाले साइलेंट कार्डधारकों समेत 14,000 से ज्यादा अपात्र कार्ड निरस्त करने की प्रक्रिया चल रही है। जिले में पात्र गृहस्थ काडों की संख्या 58,583 है। विभाग इन अपात्रों का सत्यापन पूरा कर सही लाभार्थियों तक राशन पहुंचाने पर जोर दे रहा है। यह अभियान राशन वितरण प्रणाली को ओर पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़ें- LPG Rates Today: घरेलू सिलिंडर की कीमतें शहर-वार, होटल-रेस्तरां में बढ़े दाम, इलेक्ट्रिक चूल्हों की सप्लाई बढ़ाने के लिए EESL की नई निविदा

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment