RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट कल 31 मार्च सुबह 10 बजे जारी, ऑनलाइन और ऑफलाइन चेक करने की प्रक्रिया

Published On: March 30, 2026

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट 31 मार्च 2026 सुबह 10 बजे जारी करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। शिक्षा मंत्री मदन सिंह दिलावर ने मीडिया से बातचीत में इसकी पुष्टि की। रिजल्ट जारी होते ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर डायरेक्ट लिंक एक्टिव हो जाएगा। छात्र केवल रोल नंबर दर्ज करके अपना परिणाम चेक कर सकेंगे और मार्कशीट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर सकेंगे।

राजस्थान बोर्ड 12th रिजल्ट 2026: महत्वपूर्ण अपडेट

  • रिजल्ट घोषणा की तारीखः 31 मार्च 2026 (सुबह 10 बजे)
  • रिजल्ट जारी करने वालेः शिक्षा मंत्री मदन सिंह दिलावर
  • आधिकारिक वेबसाइट: rajeduboard.rajasthan.gov.in

रिजल्ट चेक करने की आसान तरीके

ऑनलाइन

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर 12th Result 2026 या RBSE Inter Result लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर दर्ज करें।
सबमिट करने पर मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकल लें।

ऑफलाइन

बिना इंटरनेट वाले छात्र भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
SMS फॉर्मेट: RJ12 <स्पेस > अपना रोल नंबर
इस मेसेज को 5676750 पर भेज दें। कुछ ही देर में रिजल्ट SMS के रूप में इनबॉक्स में आ जाएगा।

रिजल्ट के बाद क्या करें?

  • मार्कशीट डाउनलोड करके कई जगहों पर सेव कर लें।
  • मूल मार्कशीट स्कूल से समय पर प्राप्त करें।
  • अच्छे अंक आने पर आगे की पढ़ाई (कॉलेज एडमिशन) की तैयारी शुरू करें।
  • अगर किसी विषय में कम अंक आए हैं तो रीवैल्यूएशन या कंपार्टमेंट परीक्षा का विकल्प देखें।

अंतिम बात

राजस्थान बोर्ड इंटरमीडिएट (12वीं) का रिजल्ट 31 मार्च 2026 सुबह 10 बजे जारी होगा। आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और वरिष्ठ उपाध्याय कोर्स का रिजल्ट एक साथ आएगा। छात्रों को सलाह है कि वे रिजल्ट चेक करने की तैयारी पहले से कर लें और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। सभी छात्रों को उनके रिजल्ट के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। अच्छे अंक आएं और भविष्य उज्ज्वल हो।

छात्रों के मन में उठने वाले अहम सवालों के जवाब

Q. रिजल्ट कब जारी होगा?
A. 31 मार्च 2026 सुबह 10 बजे।

Q. रिजल्ट कहां से चेक करें?
A. rajeduboard.rajasthan.gov.in, DigiLocker या SMS के जरिए।

Q. क्या वरिष्ठ उपाध्याय कोर्स का रिजल्ट भी आएगा?
A. हां, आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स के साथ वरिष्ठ उपाध्याय कोर्स का रिजल्ट भी एक साथ जारी होगा।

Q. रोल नंबर भूल गए हैं तो क्या करें?
A. एडमिट कार्ड देखें या स्कूल से संपर्क करें।

Q. रिजल्ट में त्रुटि हो तो क्या करें?
A. तुरंत स्कूल या RBSE अजमेर कार्यालय से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें- BSEB Matric Result 2026 Declared: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज जारी, टॉप-10 में 139 छात्र, मेधा दिवस पर 2 लाख तक पुरस्कार

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment