RPSC Assistant Engineer Mains Exam City Slip 2026: सहायक अभियंता संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, कुल 1014 पदों पर भर्ती

Published On: March 16, 2026

RPSC Assistant Engineer Mains Exam City Slip 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक अभियंता (Assistant Engineer) संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 2024 के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप (Exam City Slip) आज यानी 15 मार्च 2026 को जारी कर दी है। कालीफाइड अभ्यर्थी तुरंत SSO पोर्टल.sso.rajasthan.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

मुख्य परीक्षा 22 और 23 मार्च 2026 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। दोनों दिनों परीक्षा दो-दो शिफ्ट में होगी। एडमिट कार्ड 19 मार्च 2026 को SSO पोर्टल पर उपलब्ध करवाए जाएंगे।

परीक्षा तारीख, शिफ्ट और टाइम

RPSC ने आधिकारिक नोटिस में स्पष्ट किया है कि सहायक अभियंता मुख्य परीक्षा 22 मार्च 2026 (शनिवार) 23 मार्च 2026 (रविवार) तारीख पर होगी। दोनों दिनों परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी, पहली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट अपरान्ह 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक की जाएगी।

सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड स्टेप्स

SSO पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर Login सेक्शन अपना SSO ID और Password दर्ज करें। “यदि SSO ID नहीं है, तो पहले Register करके अकाउंट बनाए”

लॉगिन करने के बाद Dashboard या Applicant Dashboard में जाएं।

RPSC या Recruitment सेक्शन में Assistant Engineer Mains Exam City Slip 2026 या इसी तरह का लिंक ढूंढे और क्लिक करें।

सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।

एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख

RPSC की नोटिस के अनुसार सभी कालीफाइड अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड 19 मार्च 2026 को SSO पोर्टल पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे। अभ्यर्थी लॉगिन करके ही प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे।

अंतिम बात

आज ही sso.rajasthan.gov.in पर जाकर सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर लें। परीक्षा शहर पता होने के बाद यात्रा और ठहरने की योजना बना लें। 19 मार्च को एडमिट कार्ड जारी होने पर तुरंत डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।यह भर्ती राजस्थान में असिस्टेंट इंजीनियर बनने का सबसे बड़ा अवसर है।

यह भी पढ़ें- IBPS RRB Clerk Mains Result 2026 Declared: ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर चेक करें स्कोरकार्ड, लॉगिन डिटेल्स से तुरंत डाउनलोड करें

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment