RRB ALP New Recruitment 2026: असिस्टेंट लोको पायलट के लिए नोटिफिकेशन जारी, 15 मई से 14 जून तक ऑनलाइन आवेदन

Published On: March 17, 2026

RRB ALP New Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट आया है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अगले महीने 15 मई 2026 से शुरू होगी और यह प्रक्रिया 14 जून 2026 तक जारी रहेगी। पात्र अभ्यर्थी RRB की आधिकारिक आवेदन वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे।

पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता

RRB ALP भर्ती में आवेदन के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई (NCVT/ SCVT मान्यता प्राप्त) पास होना चाहिए। अथवा 10वीं के साथ इंजीनियरिंग डिप्लोमा प्राप्त किया हो। इंजीनियरिंग डिग्री (B.Tech/B.E.) धारक भी पात्र होंगे।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से 30 बर्ष निर्धारित हुआ है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार नियम अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

आवेदन कैसे करें पूरी स्टेप्स

RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
मिली User ID और Password से लॉगिन करें।
आवेदन फ्रॉम में मांगी गई जानकारी और अवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
निर्धारित फीस जमा करने के बाद फ्रॉम सबमिट करें।

आवेदन फीस

  • सामान्य/OBC/EWS: ₹500
  • SC/ST/Ex-Servicemen/Transgender/EBC: ₹250

चयन प्रक्रिया

CBT-1 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा प्रथम चरण), विषय गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता, सामान्य विज्ञान, सामान्य जागरूकता। CBT-2 (मुख्य परीक्षा) पार्ट A में गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता, बेसिक साइंस और इंजीनियरिंग और पार्ट B में ट्रेड से संबंधित प्रश्न आयेगे। इसके बाद कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (CBAT), दस्तावेज सत्यापन (DV) और चिकित्सा परीक्षा (ME)।

अंतिम बात

आवेदन की अंतिम तिथि 14 जून 2026 है समय रहते फॉर्म भरें। दस्तावेज पहले से स्कैन करके तैयार रखें (10वीं मार्कशीट, आईटीआई/डिप्लोमा प्रमाण, फोटो, हस्ताक्षर आदि)।यह भर्ती रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट बनने का सबसे बड़ा अवसर है। आवेदन के बाद परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और अन्य अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी होंगे।

यह भी पढ़ें- Indian Navy Agniveer Recruitment 2026: अग्निवीर SSR और अग्निवीर MR के लिए आवेदन शुरू, 10वीं/12वीं पास अनिवार्य

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment