RRB NTPC Graduate Level Exam City Slip Released: rrbcdg.gov.in से डाउनलोड करें, परीक्षा पैटर्न में 100 अंक के 100 प्रश्न, नेगेटिव मार्किंग

Published On: March 9, 2026

RRB NTPC Graduate Level Exam City Slip Released: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC ग्रेजुएट लेवल CEN 06/2025 भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप (Exam City Slip) जारी कर दी है। इस भर्ती में आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर या अपने रजिस्टर्ड ईमेल/मोबाइल नंबर पर आए लिंक के माध्यम से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

यह स्लिप अभ्यर्थियों को उनकी परीक्षा का शहर और संभावित केंद्रों की जानकारी देती है। एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के साथ ही परीक्षा की तैयारियों में तेजी आ गई है।

RRB NTPC CEN 06/2025 Exam City Slip डाउनलोड करके की प्रक्रिया

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर Latest Announcements या Exam City Intimation Slip सेक्शन में जाएं।

RRB NTPC CEN 06/2025 Exam City Slip या इसी तरह की लिंक पर क्लिक करें।

लॉगिन पेज पर अपना Registration Number, Date of Birth और Captcha Code दर्ज करें।

इसके बाद सबमिट में क्लिक करें।

आपके स्क्रीन पर एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप आ जाएगी।

नोटः यदि लोगिन में समस्या आए तो ब्राउजर केश क्लियर करके दोबारा कोशिश करें।

RRB NTPC Graduate Level Exam City Slip Check Window Photo

परीक्षा पैटर्न

RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल CEN 06/2025 की प्रारंभिक परीक्षा (CBT-1) में कुल मार्क 100 निर्धारित हुआ है। विषय की बात करे तो, सामान्य जागरूकता (General Awareness) से 40 अंक, गणित (Mathematics) से 30 अंक और रीजनिंग (General Intelligence & Reasoning) से 30 अंक। आपको इस परिक्षा को देने के लिए 90 मिनट दी जाएगी और इसके साथ नेगेटिव मार्किंग प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक कटौती होगी।

परीक्षा से पहले जरूरी निर्देश

  • सिटी स्लिप में लिखे परीक्षा शहर और केंद्र को पहले से पता कर लें।
  • परीक्षा से कम से कम 1 घंटा पहले केंद्र पर पहुंचें।
  • मूल फोटो आईडी प्रूफ (आधार, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) साथ रखें।
  • सिटी स्लिप का प्रिंटआउट साथ ले जाएं।

अंतिम बात

आज ही rrbcdg.gov.in पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर लें। परीक्षा शहर पता होने के बाद यात्रा और ठहरने की योजना बना लें। यह भर्ती रेलवे में NTPC ग्रेजुएट लेवल पदों पर नौकरी पाने का सबसे बड़ा अवसर है। समय रहते तैयारी करें और परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करें।

यह भी पढ़ें- ICAI CA Intermediate & Foundation January 2026 Result OUT: इन स्टेप्स से लॉगिन करके चेक करें स्कोरकार्ड, टॉपर्स लिस्ट भी जारी

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment