RRB Paramedical Staff Exam City Slip 2026 OUT: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती 2026 की परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप (Exam City Intimation Slip) आज जारी हुआ है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था और परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे है, अब वे आरआरबी की ऑफिशल वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना परीक्षा शहर देख सकते हैं।
एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवृर्ड दर्ज करना अनिवार्य है। परीक्षा 11, 12 और 13 मार्च 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने की स्टेप्स
सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर Latest Notice सेक्शन से “RRB Paramedical Staff Exam City Details 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन पेज में Registration Number और Password दर्ज करके Login करें।
इसके बाद एग्जाम सिटी स्लिप ओपन हो जाएगी, इसे डाउनलोड करें।
RRB Paramedical Staff Exam City Slip 2026 Direct Link
नोट: यदि लॉगिन में समस्या आए तो ब्राउजर कैश क्लियर करके दोबारा कोशिश करें।
परीक्षा की तिथियां और महत्वपूर्ण निर्देश
पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती की परीक्षा तीन दिनों (11 मार्च 2026, 12 मार्च 2026 और 13 मार्च 2026) में आयोजित की जाएगी। परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों में कई शिफ्ट्स में होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे, परीक्षा से कम से कम 1 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचे। फोटो आईडी प्रूफ (आधार वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) साथ रखें।
एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें।
भर्ती जानकारी
इस भर्ती के माध्यम से रेलवे में पैरामेडिकल स्टाफ के कुल 434 पद भरे जाएंगे। इस पदों में शामिल होंगे, नर्सिंग सुपरवाइजर, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, लेब असिस्टेंट, रेडियोग्राफर और अन्य पैरामेडिकल पद
चयनित उम्मीदवारों को लेवल-6 या लेवल-7 के अनुसार सैलरी मिलेगा, जिसमें बेसिक पे ₹35,400 से शुरू होगा। इसके अलावा DA, HRA, मेडिकल सुविधा और अन्य रेलवे लाभ भी मिलेंगे।
चयन प्रक्रिया
इस पदों में भर्ती होने के लिए उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा से उत्तीर्ण होना पड़ेगा। CBT परीक्षा में सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी, गणित, रीजनिंग, प्रोफेशनल सब्जेक्ट से प्रश्न आएगा। अच्छे से तैयारी करें।
यह भी पढ़ें- IBPS Clerk Mains Result 2025-26 Out: 15,684 पदों पर मुख्य परीक्षा रिजल्ट जारी, लिंक 1 अप्रैल 2026 तक एक्टिव