Rule Change From 1 April 2026: नया वित्तीय वर्ष 2026-27 शुरू होते ही 1 अप्रैल 2026 से कई महत्वपूर्ण नियम लागू हो रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम नागरिकों, सेलरीड कर्मचारियों और टैक्सपेयर्स पर पड़ेगा। PAN कार्ड प्रक्रिया, डिजिटल पेमेंट सुरक्षा, HRA क्लेम, सैलरी स्ट्रक्चर और क्रेडिट कार्ड संबंधी नियमों में हो रहे बदलाव आपकी जेब और दैनिक वित्तीय गतिविधियों को प्रभावित करेंगे। आइए विस्तार से समझते हैं कि 1 अप्रैल से कौन-कौन से नियम बदल रहे हैं और आपको क्या तैयारी करनी चाहिए।
PAN कार्ड आवेदन और सुधार में सख्ती
1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड बनवाने या उसमें सुधार करने की प्रक्रिया पहले से ज्यादा सख्त हो जाएगी। अब आधार अकेले पर्याप्त नहीं रहेगा। आवेदक को जन्म तिथि (DOB) का अलग प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा। नाम आधार कार्ड से पूरी तरह मैच करना अनिवार्य होगा। पुराने फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। नए फॉर्म जल्द जारी किए जाएंगे। यह बदलाव पैन कार्ड प्रक्रिया को ओर सुरक्षित बनाने के लिए किया गया है।
डिजिटल पेमेंट में दो-परत सुरक्षा अनिवार्य
आरबीआई ने फ्रॉड (सिम स्वैप, फिशिंग, हेकिंग) को रोकने के लिए नया सुरक्षा नियम लागू किया है। 1 अप्रैल 2026 से हर ऑनलाइन पेमेंट के लिए केवल OTP पर्याप्त नहीं रहेगा। अब दो सुरक्षा परतें (Two-Factor Authentication) अनिवार्य होंगी। इनमें PIN, बायोमेट्रिक, डिवाइस वेरिफिकेशन या अन्य अतिरिक्त लेयर शामिल हो सकती है। अगर बैंक की लापरवाही से फ्रॉड होता है तो ग्राहक को पूरा पैसा वापस मिलेगा। यह बदलाव डिजिटल लेन-देन को और सुरक्षित बनाएगा।
HRA क्लेम के नियम सख्त
सैलरीड कर्मचारियों के लिए HRA (House Rent Allowance) क्लेम अब और सख्त हो गया है। अगर आप सालाना ₹1 लाख से ज्यादा किराया देते हैं तो नया फॉर्म 12BB में मकान मालिक का PAN देना अनिवार्य होगा। साथ ही यह भी बताना होगा कि मकान मालिक आपके परिवार का सदस्य है या नहीं।
सैलरी स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव
नए वित्तीय वर्ष से सेलरी स्ट्रक्बर में महत्वपूर्ण बदलाव आ रहा है। अब बेसिक सैलरी कुल CTC (Cost to Company) का कम से कम 50 प्रतिशत होनी चाहिए। कई कंपनियां टैक्स बचाने के लिए बेसिक सैलरी कम और अलाउंस ज्यादा रखती थीं। अब ऐसा करना मुश्किल हो जाएगा। बेसिक सैलरी बढ़ने से PF (Provident Fund) ओर ग्रेच्युटी का योगदान भी बढ़ेगा, जिससे रिटायरमेंट के समय बचत ज्यादा होगी।
इन बदलावों से आम आदमी को क्या तैयारी करनी चाहिए?
- PAN कार्ड: अगर पैन नहीं है तो 31 मार्च 2026 तक आधार से बनवा लें। उसके बाद DOB प्रमाण पत्र तैयार रखें।
- डिजिटल पेमेंट: OTP के अलावा PIN या बायोमेट्रिक सेट करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।
- HRA क्लेमः अगर किराया 21 लाख से ज्यादा है तो मकान मालिक का PAN और संबंध की जानकारी तैयार रखें।
- सैलरी स्ट्रक्वरः कंपनी से नई सेलरी स्लिप में बेसिक सैलरी की पुष्टि करें।
- PF और रिटायरमेंटः बढ़े हुए PF योगदान का फायदा लंबे समय में मिलेगा।