SSC Exam Date 2026: SSC JE Paper 2 और CHSL Tier 2 परीक्षा की तारीखें घोषित, जल्द देखें

Published On: March 10, 2026

SSC Exam Date 2026: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने उन लाखों अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है जो SSC Junior Engineer (JE) 2025 Paper-II और SSC Combined Higher Secondary Level (CHSL) 2025 Tier-II परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। दोनों ही परीक्षाओं का शेड्यूल आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया गया है। SSC ने अपनी वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी करके स्पष्ट किया है कि किस तारीख में परीक्षा होगी।

SSC JE Paper-II और CHSL Tier-II की आधिकारिक तारीख

Junior Engineer (Civil, Mechanical & Electrical) Examination, 2025 (Paper-II-Computer Based Examination): 7 अप्रैल 2026 को एक ही दिन में सभी शिफ्ट्स में आयोजित की जाएगी।

SSC Exam Date Notice

SSC Exam Date Notice (Junior Engineer (Civil, Mechanical & Electrical) Examination)

Combined Higher Secondary (10+2) Level Examination, 2025 (Tier-II): 10 अप्रैल 2026 को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।

SSC Exam Date Notice

SSC Exam Date Notice (Combined Higher Secondary (10+2) Level Examination)

एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी करने की समय-सीमा

एग्जाम सिटी स्लिपः परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले (यानी JE के लिए लगभग 28 मार्च 2026 और CHSL Tier-II के लिए 31 मार्च 2026 के आसपास) डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगी।

एडमिट कार्ड: परीक्षा तिथि से 3 से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा।

एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर Admit Card या Exam City Intimation Slip सेक्शन में जाएं।

संबंधित परीक्षा का लिंक चुनें SSC JE Paper-II 2025 Exam City Slip या SSC CHSL Tier-II 2025 Admit Card

लॉगिन पेज पर अपना Registration Number, Date of Birth और Captcha Code दर्ज करें।

जैसे सबमिट बटन पर क्लिक करोगे आपके स्क्रीन पर सिटी इंटीमेशन स्लिप या एडमिट कार्ड दिख जाएगी।

परीक्षा पैटर्न

SSC CHSL Tier-।। परीक्षा पैटर्न

SSC CHSL Tier-I॥ परीक्षा में कुल 4 भाग होंगे। यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी और इसमें निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे:

  • भाग A: गणितीय क्षमता और तर्क एवं सामान्य बुद्धिमत्ता
  • भाग B: अंग्रेजी भाषा और समझ
  • भाग C: सामान्य जागरूकता
  • भाग D: कंप्यूटर ज्ञान और कोशल परीक्षण / टाइपिंग परीक्षण

SSC JE Paper-II परीक्षा पैटर्न

SSC JE Paper-II भी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) होगी। इसमें कुल 3 भाग होंगे:

  • भाग A: सामान्य इंजीनियरिंग (सिविल और संरचनात्मक)
  • भाग B: सामान्य इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल)
  • भाग C: सामान्य इंजीनियरिंग (मैकेनिकल)

अंतिम सलाह

एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से 10 दिन पहले डाउनलोड कर लें और एडमिट कार्ड परीक्षा से 3-4 दिन पहले जरूर डाउनलोड करें। ये दोनों परीक्षाएं सरकारी नौकरी में स्थिर करियर की शुरुआत का सबसे बड़ा अवसर हैं। समय रहते तैयारी करें और परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करें।

यह भी पढ़ें- RRB NTPC Graduate Level Exam City Slip Released: rrbcdg.gov.in से डाउनलोड करें, परीक्षा पैटर्न में 100 अंक के 100 प्रश्न, नेगेटिव मार्किंग

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment