UP Police SI Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SI) और प्लाटून कमांडर के पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने UP Police SI Admit Card 2026 किसी भी समय जारी कर सकते है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था और परीक्षा में शामिल होने का इंतजार कर रहे हैं, वे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 4543 पदों पर नियुक्तियों की जाएंगी।
UP Police SI Admit Card 2026 डाउनलोड करने की स्टेप्स
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर Admit Card या Download Admit Card सेक्शन में जाएं।
UP Police SI/Platoon Commander Admit Card 2026 या इसी तरह की लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन पेज में अपना Registration Number/ Roll Number और Password / Date of Birth दर्ज करें।
दिखाया गया Captcha Code दर्ज करके लॉगिन करें।
नया पेज में एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगी। इसे डाउनलोड करें।
नोट: एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव होते ही वेबसाइट पर ट्रैफिक बहुत ज्यादा रहता है। धैर्य रखें और बार-बार रिफ्रेश करने से बवें। यदि लॉगिन में समस्या आए तो ब्राउजर केश क्लियर करके दोबारा कोशिश करें।
परीक्षा तारीख और शिफ्ट
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर की परीक्षा 14 मार्च 2026 और 15 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों में कई शिफ्ट्स में होगी।
4543 पदों की जानकारी
- सब-इंस्पेक्टर (SI): 4242 पद
- प्लाटून कमांडर पीएसी: 135 पद
- महिला बटालियन (महिला SI): 106 पद
- प्लाटून कमांडर उप-निरीक्षकः 60 पद
सैलरी
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 8 या लेवल 9 के अनुसार सैलरी मिलेगा, जिसमें बेसिक पे ₹47,600 से शुरू होगा।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों की चयन 5 चरण में की जाएगी:
- लिखित परीक्षा (CBT)
विषयः सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता, मानसिक अभिरुचि/बुद्धिलब्धि/तार्किक क्षमता - शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) में दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद आदि।
- शारीरिक मानक परीक्षण (PST) में ऊंचाई, सीना (पुरुष), वजन (महिला) आदि।
- दस्तावेज सत्यापन में शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आयु प्रमाण, जाति प्रमाण-पत्र आदि जांच
- मेडिकल परीक्षण