UP Police SI Admit Card: उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को होगी

Published On: March 11, 2026

UP Police SI Admit Card: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा तारीख और शेड्यूल

  • उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की लिखित परीक्षाः 14 मार्च 2026 और 15 मार्च 2026
  • दोनों दिन परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी।
  • पहली शिफ्टः सुबह
  • दूसरी शिफ्टः दोपहर

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर Admit Card या Download Admit Card सेक्शन में जाएं।

UP Police SI Admit Card 2025 या इसी तरह का एक्टिव लिंक ढूंढे ओर उस पर क्लिक करें।

लॉगिन पेज पर अपना Registration Number, Date of Birth और दिखाया गया Captcha Code दर्ज करें।

Submit या Login बटन दबाएं, एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

UP Police SI Admit Card Release Notice

परीक्षा पैटर्न

यूपी पुलिस SI लिखित परीक्षा में कुल 160 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके कुल अंक 400 होंगे। परीक्षा का पैटर्न इस प्रकार है:

  • सामान्य हिंदी / कंप्यूटर ज्ञान
  • सामान्य जानकारी / समसामयिक मुद्दे
  • संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता परीक्षण
  • मानसिक अभिरुचि / बुद्धिलब्धि / तार्किक क्षमता
  • प्रश्नों का स्तर 10वीं-12वीं के बीच का होगा।
  • नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।

अंतिम बात

यह भर्ती यूपी पुलिस में उप निरीक्षक बनने का सबसे बड़ा अवसर है। समय रहते तैयारी करें और परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करें। आज ही uppbpb.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।परीक्षा केंद्र पता होने के बाद यात्रा और ठहरने की योजना बना लें।

यह भी पढ़ें- SSC Exam Date 2026: SSC JE Paper 2 और CHSL Tier 2 परीक्षा की तारीखें घोषित, जल्द देखें

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment