UP Schorship 2026: योगी सरकार ने छूटे हुए हजारों छात्रों को दिया दूसरा मौका, समाज कल्याण विभाग जल्द खोलेगा पोर्टल

Published On: April 3, 2026

UP Schorship 2026: उत्तर प्रदेश सरकार ने शैक्षिक सत्र 2025-26 की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत उन हजारों छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत दी है जो तकनीकी दिक्कतों, समय की कमी या अन्य कारणों से पहले चरण में आवेदन नहीं कर पाए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने छात्रों के हित में यह फैसला लिया है कि ऐसे विद्यार्थियों को एक और अवसर दिया जाएगा। समाज कल्याण विभाग शीघ्र ही पोर्टल दोबारा खोलने जा रहा है, ताकि छूटे हुए छात्र छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ ले सकें। यह पहल सुनिश्चित करेगी कि आर्थिक तंगी के कारण कोई भी मेधावी छात्र अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़े।

कौन-कौन से छात्र लाभ उठा सकेंगे?

  • सामान्य वर्ग (General)
  • अनुसूचित जाति (SC)
  • अनुसूचित जनजाति (ST)
  • ट्रांसजेंडर समुदाय

पिछले वर्ष क्या हुआ था?

समाज कल्याण विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 में इसी तरह की विशेष पहल के तहत पोर्टल खोला गया था। उस दौरान 53,041 छात्रों को कुल 81.12 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति प्रदान की गई।

इसमें शामिल थेः

  • अनुसूचित जाति के 25,395 छात्रों को 30.65 करोड़ रुपये
  • सामान्य वर्ग के 27,646 छात्रों को 50.47 करोड़ रुपये

समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण का बयान

समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।उन्होंने जोर दिया कि सरकार का प्रयास है कि हर जरूरतमंद छात्र तक शिक्षा का लाभ पहुंचे और कोई भी छात्र आर्थिक कारणों से अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़े। यह बयान सरकार की शिक्षा नीति की दिशा को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

छात्रों के लिए जरूरी सुझाव

  • दस्तावेज तैयार रखेंः जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पिछले वर्ष की मार्कशीट, बैंक पासबुक और आधार कार्ड की कॉपी तैयार रखें।
  • पोर्टल अपडेट: scholarship.up.gov.in पर नियमित रूप से चेक करें। सूचनाएं अक्सर वहां अपडेट की जाती हैं।
  • सहायता केंद्र: यदि कोई समस्या आए, तो अपने जिले के समाज कल्याण कार्यालय या हेल्पडेस्क से संपर्क करें।
  • समय का ध्यानः पोर्टल खुलने के बाद जल्द से जल्द आवेदन करें, क्योंकि अंतिम तिथि के बाद कोई छूट नहीं मिलेगी।

अंतिम बात

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने साउसि से वचित रह गए हजारों छात्र-छात्राओं को दूसरा मौका देकर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। समाज कल्याण विभाग शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए पोर्टल जल्द खोलेगा। सामान्य वर्ग, SC, ST और ट्रांसजेंडर समुदाय के छात्र इस अवसर का लाभ उठा सकते है। जो छात्र छूट गए थे, वे तैयार रहे। पोर्टल खुलते ही आवेदन करें और अपनी पढ़ाई को मजबूत बनाएं। नया अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर नजर रखें।

यह भी पढ़ें- Ladki Bahin Yojana Update: 68 लाख खाते बंद, e-KYC अपडेट की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026, अपात्रों पर सख्ती

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment