UP TET 2026 Registration Started: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश में सरकारी प्राथमिक या उच्च प्राथमिक शिक्षक बनना चाहते हैं, उनके लिए यह परीक्षा अनिवार्य है। UPTET में सफलता के बाद ही उम्मीदवार UP TET के आधार पर होने वाली शिक्षक भर्ती में आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक और योग्प अभ्यर्थी 26 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में सुधार (Correction) की अंतिम तिथि 1 मई 2026 रखी गई है।
UP TET 2026 के लिए पात्रता मानदंड
भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्रातक (Graduation) की डिग्री प्राप्त हो।
साथ में D.El.Ed (Diploma in Elementary Education), D.Ed, B.Ed, B.El.Ed या अन्य निर्धारित शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता हो।
UP TET 2026 परिक्षा पैटर्न
UPTET परीक्षा दो पेपर में आयोजित की जाएगी। पेपर-1 कक्षा 1 से 5 तक के लिए (प्राथमिक स्तर) और पेपर-2 कक्षा 6 से 8 तक के लिए (उच्च प्राथमिक स्तर)। इस परिक्षा में कुल प्रश्न 150 और कुल मार्क 150 निर्धारित हुआ है। परिक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट रखी गई है।
पासिंग मार्क
- जनरल / OBC उम्मीदवारों के लिए: 60% अंक (90 अंक)
- आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/PWD) के लिए: 55% अंक (82.5 अंक)
UP TET 2026 Registration: स्टेप्स बाय स्टेप्स गाइड
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
One Time Registration पूरा करें (अगर पहले से नहीं किए हो तो)।
OTR के बाद UP TET आवेदन लिंक में क्लिक करें।
मांगी गई सेवी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क जानकारी को ध्यान से भरें।
फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
निर्धारित फीस जमा करने के बाद फ्रॉम सबमिट करें।
UPTET के बाद क्या?
UPTET में सफल उम्मीदवार उत्तर प्रदेश में होने वाली सरकारी शिक्षक भर्ती (UP Teacher Recruitment) में आवेदन करने के पात्र होंगे। TET सर्टिफिकेट 5 वर्ष तक वैध रहता है।
अंतिम बात
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने UPTET 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 26 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म सुधार की अंतिम तिथि 1 मई 2026 है। परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। नकारात्मक अंकन नहीं है। पास होने के लिए जनरल वर्ग को 60% और आरक्षित वर्ग को 55% अंक लाने होंगे। जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनना चाहते हैं, वे समय रहते OTR पूरा करें और UPTET 2026 के लिए आवेदन कर दें।