UPSC CAPF Assistant Commandant Bharti 2026: आवेदन की अंतिम तिथि आज 12 फरवरी, upsconline.nic.in फॉर्म भरें

Published On: March 12, 2026

UPSC CAPF Assistant Commandant Bharti 2026: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए आज आखिरी मौका है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने CAPF (ACs) Examination 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 12 फरवरी 2026 निर्धारित की है। जो अभ्यर्थी अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, वे आज आधिकारिक पोर्टल upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन तुरंत पूरा कर लें। आज के बाद एप्लीकेशन विंडो बंद हो जाएगी और किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

UPSC ने इस भर्ती के माध्यम से कुल 349 पदों पर सीधी भर्ती की घोषणा की है। ये पद सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), सशस्त्र सीमा बल (SSB) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में भरे जाएंगे।

पदों की जानकारी

  • सीमा सुरक्षा बल (BSF): 108 पद
  • केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF): 106 पद
  • केंद्रीय ओद्योगिक सुरक्षा बल (CISF): 70 पद
  • सशस्त्र सीमा बल (SSB): 53 पद
  • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP): 12 पद

पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

UPSC CAPF AC भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए, किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आप किसी भी स्ट्रीम में स्नातक मान्य हैं। आयु सीमा की बात करे तो, उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से अधिकतम आयु 25 बर्ष निर्धारित हुआ है। इसके साथ आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी।

आवेदन करने की पूरी स्टेप्स

UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर Online Application या Part-I Regestration पर क्लिक करें।

यदि पहले से UPSC अकाउंट है तो लॉगिन करें, अन्यथा Create Account पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

मिली URN और पासवर्ड से लॉगिन करके, CAPF (ACs) Examination 2026 की आवेदन फ्रॉम भरें।

इस फ्रॉम में व्यक्तिगत जानकारी और अवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

निर्धारित फीस जमा करके फ्रॉम सबमिट करें और एक प्रिंटआउट निकल लें।

आवेदन फीस

  • सामान्य/OBC/EWS: ₹200
  • SC/ST/महिला उम्मीदवारः पूर्ण रूप से निशुल्क

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों की चयन 4 चरणों में की जाएगी। लिखित परीक्षा (Paper-1 और Paper-II), शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST), इंटरव्यू/पर्सनालिटी टेस्ट और मेडिकल परीक्षण। लिखित परीक्षा में Paper-1: सामान्य योग्यता और बुद्धिमत्ता परीक्षण (250 अंक) और Paper-II: निबंध, समझ और संप्रेषण कौशल (200 अंक)।

अंतिम बात

यह भर्ती CAPF में असिस्टेंट कमांडेंट बनने का सबसे बड़ा अवसर है। समय रहते आवेदन करके इस मौके को हाथ से न जाने दें। आवेदन के बाद परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और अन्य अपडेट आधिकारिक पोर्टल upsconline.nic.in पर ही जारी होंगे।

यह भी पढ़ें- Panjab Police Constable Bharti 2026: जिला पुलिस और सशस्त्र पुलिस कैडर में 10,000+ पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, 12वीं पास अनिवार्य

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment