UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026: आबकारी सिपाही के 722 पदों पर भर्ती, 4 जून से 24 जून तक ऑनलाइन आवेदन

Published On: April 8, 2026

UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026: पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने एक्साइज कॉन्स्टेबल (आबकारी सिपाही) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जून 2026 से शुरू होगी ओर 24 जून 2026 तक चलेगी। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी तय तिथियों में upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

भर्ती विवरण

UPSSSC आबकारी सिपाही भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 722 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें शामिल हैं:

  • Excise Constable: 612 पद
  • Excise Constable (Special Selection): 110 पद

पात्रता मापदंड

  • UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है।
  • उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण हो।
  • 1 जुलाई 2026 के आधार पर न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

शारीरिक मापदंड (Physical Standards)

पुरुष उम्मीदवारों के लिए:

  • न्यूनतम लंबाई: 167.6 सेमी
  • सीनाः 80 सेमी (बिना फुलाए), 85 सेमी (फुलाने पर)

महिला उम्मीदवारों के लिए:

  • न्यूनतम लंबाई: 152 सेमी
  • SC/ST वर्ग के लिए: 147 सेमी
  • न्यूनतम वजनः 45 किलोग्राम

आवेदन फीस

इस भर्ती में सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को केवल 25 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (नेट बेकिंग, कार्ड, UPI आदि) से किया जा सकता है।

UPSSSC Excise Constable भर्ती 2026: आवेदन कैसे करें?

UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

Candidate Login या भर्ती संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

Excise Constable भर्ती 2026 का आवेदन लिंक चुनें।

मांगी गई सभी जानकारी (व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, PET 2025 विवरण आदि) ध्यान से भरें।

फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

25 रुपये आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।

फॉर्म की पूरी डिटेल दोबारा जांच लें और सबमिट करें।

सफल सबमिशन के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026 Notification PDF

अंतिम बात

UPSSSC ने एक्साइज कॉन्स्टेबल (आवकारी सिपाही) के 722 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन 4 जून से 24 जून 2026 तक किए जा सकते हैं। आवेदन शुल्क मात्र 25 रुपये है। UPSSSC PET 2025 पास उम्मीदवार जो इंटरमीडिएट उत्तीर्ण हैं और शारीरिक मापदंड पूरा करते हैं, वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को पूरी तरह पढ़ लें और सभी दस्तावेज तैयार रखें।

यह भी पढ़ें- UPSSSC Teacher Bharti 2026: 58 पदों पर आवेदन शुरू, 6 अप्रैल से 27 अप्रैल तक फॉर्म भरे

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment