UPSSSC Lekhpal PET Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल भर्ती 2026 के प्रारंभिक परीक्षा (PET) का रिजल्ट जारी कर दिया है। UP Lekhpal PET Result 2026 में शामिल हुए लाखों छात्रों अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करना अनिवार्य है।
इस भर्ती के माध्यम से कुल 7994 लेखपाल पदों पर अंतिम नियुक्तियां की जाएंगी। प्रारंभिक परीक्षा (PET) पास करने वाले 3,66,712 छात्रों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं।
UP Lekhpal PET Result 2026 डाउनलोड करने की स्टेप्स
सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर View Result या Latest Results सेक्शन में जाएं।
Click here to View shortlisted candidates results for Mains या इसी तरह का लिंक ढूंढे और उस पर क्लिक करें।
लॉगिन पेज पर अपना Registration Number, Date of Birth और Captcha Code दर्ज करके लॉगिन करें।
रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगी। इसमें आपका नाम, रोल नंबर, प्राप्त मार्क दिखाई देगा।
मुख्य परीक्षा के लिए कितने अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट?
UPSSSC लेखपाल PET रिजल्ट 2026 के अनुसार कुल 3,66,712 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। यह संख्या काफी बड़ी है, क्योंकि लेखपाल भर्ती में प्रतिस्पर्धा बहुत अधिक रहती है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए इन सभी अभ्यर्थियों को अलग से आवेदन करना अनिवार्य होगा। आवेदन की तारीखें और प्रक्रिया जल्द ही अधिसूचना के माध्यम से जारी की जाएगी।
मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन अनिवार्य समय पर भरें फॉर्म
UPSSSC ने स्पष्ट किया है कि प्रीलिम्स (PET) में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए अलग से आवेदन करना होगा। मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे, आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित अपडेट चेक करें, आवेदन की तारीखें और फीस पहले से पता कर लें। सभी दस्तावेज (10वीं/12वीं मार्कशीट, ग्रेजुएशन प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र आदि) तैयार रखें।
लेखपाल भर्ती का महत्व और वेतनमान
UPSSSC लेखपाल भर्ती उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग में महत्वपूर्ण पदों को भरने के लिए निकाली गई है। कुल 7994 पद है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि रिकॉर्ड, राजस्व संग्रह और अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए भरे जाएंगे।
चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-3 के अनुसार बेसिक पे ₹21,700 -269,100। इसके साथ DA, HRA, TA और अन्य भत्ते भी मिलेगा। इसको मिलके कुल इन-हेंड सेलरी शुरुआत में ₹35,000 से ₹45,000 के आसपास आएगा।