UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026: 2285 पदों पर मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन 29 मई से, अंतिम तारीख 18 जून

Published On: April 4, 2026

UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (खातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत अकाउंट इंस्पेक्टर, एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, क्लर्क कम टाइपिस्ट और अन्य समकक्ष पदों पर कुल 2285 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है जिन्होंने UPSSSC PET-2025 परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है और अब खातक स्तरीय मुख्य परीक्षा के माध्यम से सरकारी नोकरी पाना चाहते हैं।

UPSSSC Lower PCS 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 29 मई 2026
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 18 जून 2026

कौन कर सकता है आवेदन?

UPSSSC Lower PCS मुख्य परीक्षा 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास UPSSSC PET-2025 का वेध स्कोरकार्ड होना चाहिए। आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। न्यूनतम आयु 18 वर्ष या 21 वर्ष (पद के अनुसार) और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित हुआ है।

परीक्षा पैटर्न

  • कुल प्रश्न: 100
  • कुल अंक: 100
  • परीक्षा अवधिः 2 घंटे
  • विषयः इतिहास, भारत का भूगोल, पर्यावरण, करंट अफेयर्स, गणित, सामान्य हिंदी, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी आदि
  • नेगेटिव मार्किंग: परीक्षा में गलत उत्तर देने पर एक-चौथाई अंक (Negative Marking) काटा जाएगा।

UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें?

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले upsssc.gov.in पर विजिट करें।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें: होमपेज पर उपलब्ध “Online Registration” या भर्ती संबंधित लिंक चुने।

मांगी गई जानकारी दर्ज करेंः व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, PET-2025 स्कोरकार्ड विवरण और अन्य जरूरी जानकारी ध्यान से भरे।

दस्तावेज अपलोड करें: फोटो, हस्ताक्षर और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

आवेदन शुल्क का भुगतान करें: निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस ऑनलाइन मोड (नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड) से जमा करें।

फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट लें: अंत में फॉर्म की जांच करके सबमिट करें और भविष्यं के लिए इसका प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें।

महत्वपूर्ण सुझाव उम्मीदवारों के लिए

PET-2025 स्कोरकार्ड: आवेदन से पहले अपना PET-2025 स्कोरकार्ड तैयार रखें। बिना PET स्कोर के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

दस्तावेज तैयार रखेंः आधार, पेन, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और शैक्षणिक प्रमाण पत्र पहले से तैयार रखें।

आवेदन शुल्कः सामान्य/ओबीसी वर्ग के लिए शुल्क अधिक हो सकता है, जबकि आरक्षित वर्ग को छूट मिलेगी। आधिकारिक विज्ञापन में शुल्क की पूरी जानकारी देखें।

समय प्रबंधनः 29 मई से 18 जून तक का समय है। अंतिम दिनों में वेबसाइट पर लोड बढ़ सकता है, इसलिए जल्दी आवेदन करें।

तैयारी के लिए टिप्स

  • परीक्षा में पूछे जाने वाले विषयों इतिहास, भूगोल, पर्यावरण, करंट अफेयर्स, गणित और सामान्य हिंदी पर मजबूत पकड़ बनाएं।
  • कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी के बेसिक प्रश्नों का अभ्यास करें।
  • नेगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखते हुए मॉक टेस्ट दें।
  • पिछले वर्षों के UPSSSC प्रश्नपत्रों का विश्लेषण करें।

अंतिम बात

UPSSSC ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया की घोषणा कर दी है।कुल 2285 पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 29 मई से 18 जून 2026 तक upsssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। PET-2025 स्कोरकार्ड रखने वाले उम्मीदवार इस अवसर का लाभ उठाएं। आवेदन से पहले आधिकारिक विज्ञापन को पूरी तरह पढ़ लें और सभी दस्तावेज तैयार रखें।

यह भी पढ़ें- BPSC Recruitment 2026: सिविल जज भर्ती के 173 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 30 अप्रैल तक ऑनलाइन अप्लाई करें

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment