Maiya Samman Yojana Update: झारखंड में मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रति माह ₹2,500 की सहायता राशि दी जाती है। राज्य की 51 लाख महिलाएं इस योजना से जुड़े हैं और राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होती है। लेकिन पिछले कुछ महीनों में बड़ी संख्या में लाभार्थियों को 3 से 4 किस्त मिलने के बाद खाते में पैसा नहीं आया। अब राज्य सरकार ने इस समस्या को गंभीरता से लिया है।
निदेशालय ने क्या निर्देश दिए?
सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने सभी जिलों को ये निर्देश दिया है कि बे, प्रभावित लाभार्थियों की विस्तृत सूची तैयार करें। प्रत्येक लाभार्थी के नाम, पते, मोबाइल नंबर, बैंक खाता विवरण और बंद होने की तारीख दर्ज करें। कागजातों में जो भी कमी हे (जैसे आधार लिंकिंग, बैंक खाता अपडेट, दस्तावेज सत्यापन आदि) उसे चिह्नित करें। सुधार की प्रक्रिया तुरंत शुरू करें और सुधार के बाद योग्य लाभार्थियों को दोबारा राशि देने की सूची तैयार करें। इस प्रक्रिया पूरी होने के बाद योग्य लाभुकों के अकाउंट में पैसा ट्रांसफर की जाएगी।
योजना के तहत कितने महिलाओं को राशि मिल रहा है?
झारखंड सरकार के अनुसार राज्य में लगभग 51 लाख महिलाएं मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना से जुड़े हैं। इन सभी को हर महीने ₹2,500 की राशि मिलनी है। यह राशि, सीधे आधार लिंक बैंक खाते में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) ट्रांसफर होती है और किसी भी मध्यस्थ या एजेंट के हाथ नहीं लगती।
राशि क्यों रुकी?
शिकायतों और जांच से सामने आए कारण है, आधार और बैंक खाते में लिंकिंग की समस्या, दस्तावेज सत्यापन में देरी या कमी, लाभार्थी का पता बदल जाना और अपडेट न होना, कुछ मामलों में तकनीकी गड़बड़ी या PFMS (पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम) में एरर और लाभार्थी की मृत्यु या अन्य कारणों से नाम हटना। इन सभी कारणों से राशि रुक गई है।
लाभार्थियों के लिए जरूरी सलाह
अपने बैंक खाते और आधार लिंकिंग की स्थिति चेक करें। अगर राशि रुकी है तो नजदीक ब्लॉक कार्यालय या सामाजिक सुरक्षा कार्यालय में संपर्क करें। मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना झारखंड की महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण योजना है, राज्य में 51 लाख महिलाएं इससे जुड़ी हैं। कुछ समय से राशि रुकने की समस्या आई थी, लेकिन अब सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने इसे ठीक करने की पूरी प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी महिलाओं को जल्दी सी राशि मिल जाएगी।