PM Kisan 22th Installment Update: आंध्र प्रदेश CM ने कृषि मंत्री से ₹1211 करोड़ की मांग की नारियल, प्रति बूंद अधिक फसल और पीएम प्रमाण पर जोर

Published On: फ़रवरी 13, 2026

PM Kisan 22th Installment Update: देश भर के करोड़ों किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। किस्त किसी भी समय जारी हो सकती है। इसके बीच आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की और विभिन्न केंद्रीय कृषि योजनाओं के तहत राज्य को लंबित ₹1211 करोड़ की राशि तुरंत जारी करने की मांग की।

आंध्र प्रदेश CM की प्रमुख मांगे

मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बैठक में निम्नलिखित विषयों पर बात किए। इन सभी मांगों को मिलकर कुल राशि ₹1211 करोड़ बनती है।

  1. पीएम प्रमाण योजना के तहत लंबित ₹216 करोड़ तुरंत जारी किए जाएं।
  2. नारियल की खेती के विकास के लिए ₹200 करोड़ की केंद्रीय मदद दी जाए।
  3. प्रति बूंद अधिक फसल योजना (Per Drop More Crop) के तहत बकाया ₹95 करोड़ जारी किए जाएं।
  4. साल 2025-26 सत्र के लिए आम किसानों के लिए कीमती अंतर भुगतान प्रणाली (Price Support Scheme) के तहत केंद्र के हिस्से के रूप में ₹100 करोड़ तुरंत जारी किए जाएं।
  5. राज्य में महाना विकास बोर्ड बनाने की मांग भी उठाई गई।

रासायनिक उर्वरकों में कमी और जैविक खेती की प्रगति

बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य की प्रगति के बारे में भी बिस्तर में बताया। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश ने फसल बर्ष 2024-25 के दौरान रासायनिक उर्वरकों के इस्तेमाल में 2.28% की कमी हासिल की है। नायडू ने आगे कहा:

“राज्य सरकार जैविक और प्राकृतिक खेती को तेजी से बढ़ावा दे रही है। इसमें 18 लाख किसान पहले ही लगभग 8 लाख हेक्टेयर में जैविक खेती के तरीकों को अपनाने के लिए मंजूरी दे चुके हैं।”

पीएम किसान 22वीं किस्त पर अपडेट

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। किसान लगातार अपडेट की तलाश में है और सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर किस्त कब आएगी। वर्तमान केंद्र सरकार पर दबाव है कि बह जल्द से जल्द 22वीं किस्त जारी करे।

अंतिम बात

पीएम किसान की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह समय बहुत महत्त्वपूर्ण है। एक ओर केंद्र से किस्त का ऐलान होन वाला है, तो दूसरी ओर राज्यों से लगातार मांगें आ रही हैं। आंध्र प्रदेश CM की मुलाकात और ₹1211 करोड़ की मांग इस बात का संकेत है कि कृषि क्षेत्र में केंद्र-राज्य मिलकर काम कर रहे हैं। किसानों से अपील है कि वे आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर नियमित अपडेट चेक करें।

यह भी पढ़ें- PMAY-G में सख्त कार्रवाई: 307 लाभार्थियों ने 2 करोड़ 81 लाख 70 हजार रुपये की सरकारी राशि लेकर घर नहीं बनवाया DRDA ने शुरू की वसूली प्रक्रिया

Ashutosh Behera

मैं आशुतोष बेहरा, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हूं और ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले से हूं। पिछले कुछ सालों से मैं सरकारी नौकरी, भर्ती नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी आप तक पहुंचा रहा हूं। मेरी कोशिश यही रहती है कि हर अपडेट सरल भाषा में और सही समय पर मिले, ताकि नौकरी की तैयारी कर रहे आप जैसे युवाओं को एक ही जगह भरोसेमंद जानकारी मिल सके। मैं हर खबर को आधिकारिक स्रोतों से जांचने के बाद ही यहां प्रकाशित करता हूं।

Leave a Comment