NEET UG 2026 Exam City Intimation Slip OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातक (NEET UG 2026) के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। जो छात्र इस परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं, वे तुरंत NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इस स्लिप से परीक्षार्थी अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त करके यात्रा की पूर्व तैयारी कर सकेंगे।
NEET UG 2026: परीक्षा की महत्वपूर्ण डिटेल्स
- परीक्षा तिथिः 3 मई 2026 (रविवार)
- परीक्षा मोडः पेन और पेपर (ऑफलाइन)
- शिफ्टः केवल एक शिफ्ट
- समयः दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक (3 घंटे)
- परीक्षा केंद्र: देशभर के 552 शहरों और 14 विदेशी केंद्रों पर आयोजित होगी
Exam City Intimation Slip क्या है और क्यों जरूरी?
एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप परीक्षार्थियों को उनके आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी देती है। यह स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को यात्रा की योजना बनाने, होटल बुकिंग या लोकल व्यवस्था करने में मदद करना है।
महत्वपूर्ण बातः एग्जाम सिटी स्लिप का उपयोग परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए नहीं किया जा सकता। प्रवेश पत्र (Admit Card) परीक्षा से 3 से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
NEET UG 2026 Exam City Intimation Slip कैसे डाउनलोड करें स्टेप बाय स्टेप गाइड
NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर Latest News सेक्शन में “Advance City Intimation for NEET (UG) – 2026” लिंक पर क्लिक करें।
अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड ओर दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
Submit बटन पर क्लिक करें।
एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर खुल जाएगी।
इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
यहां क्लिक करके नोटिस देख सकते हैं।
NEET UG 2026 Exam City Intimation Slip Link
Admit Card कब जारी होगा?
NTA ने स्पष्ट किया है कि NEET UG 2026 Admit Card परीक्षा से 3 से 4 दिन पहले वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।छात्रों को नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए।
समस्या होने पर संपर्क करें
यदि किसी छात्र को एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने या अन्य किसी जानकारी में समस्या आ रही है, तो वे NTA की हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं:
- हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000/011-69227700
- ईमेल: neetug2026@nta.ac.in
अंतिम बात
NEET UG 2026 की परीक्षा 3 मई 2026 को एक शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। NTA ने एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। छात्र तुरंत वेबसाइट पर जाकर अपनी स्लिप डाउनलोड करें और यात्रा की तैयारी शुरू कर दें। Admit Card परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी होगा। सभी छात्र बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र न जाएं।