PM Kisan Yojana 23rd Installment 2026: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की अब तक 22 किस्तें जारी हो चुकी हैं। आखिरी यानी 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गुवाहाटी से जारी की थी। इस किस्त के माध्यम से 9.32 करोड़ से अधिक पात्र किसान परिवारों के बैंक खातों में 18,640 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि ट्रांसफर की गई।
हालांकि, कई किसानों की 22वीं किस्त तकनीकी कारणों से अटक गई है। अगर आप भी उन किसानों में शामिल हैं जिनकी 22वीं किस्त अटक गई है, तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अटकी हुई 22वीं किस्त का पैसा 23वीं किस्त के साथ ही आपके खाते में आएगा।
PM Kisan 23rd Installment कब आएगी?
केंद्र सरकार हर वित्तीय वर्ष में किसानों को ₹6,000 की सहायता तीन समान किस्तों में प्रदान करती है। प्रत्येक किस्त ₹2,000 की होती है और Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से सीधे बैंक खाते में आती है। नया वित्त वर्ष 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुका है। आमतौर पर वित्त वर्ष शुरू होने के 2 से 3 महीने बाद पहली किस्त जारी की जाती है।
पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो वित्त वर्ष की पहली किस्त जुलाई के अंत या अगस्त की शुरुआत में जारी होती रही है। उदाहरण के लिए, पिछले वित्त वर्ष की 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को जारी की गई थी। इसी पेटर्न के आधार पर PM Kisan 23rd Installment जुलाई 2026 के अंत या अगस्त 2026 की शुरुआत में आने की संभावना है।
22वीं किस्त अटकने पर क्या होगा?
कई किसानों की 22वीं किस्त आधार से बैंक खाते का लिंक न होने, e-KYC पूरा न होने या अन्य तकनीकी खामियों के कारण अटक गई थी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि ऐसी अटकी हुई राशि 23वीं किस्त के साथ ही ट्रांसफर कर दी जाएगी। इसलिए किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपने PM-KISAN पोर्टल पर स्टेटस चेक करें और जरूरी सुधार (जैसे e-KYC अपडेट, बैंक लिंकिंग आदि) जल्द से जल्द पूरा कर लें।
इस बार PM Kisan योजना का बजट कितना है?
1 फरवरी 2026 को पेश हुए केंद्रीय बजट 2026-27 में PM-KISAN योजना के लिए 63,500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। यह राशि पिछले बजट में आवंटित राशि के बराबर है।
क्या इस बार किस्त की राशि बढ़ेगी?
किसानों के मन में यह सवाल भी है कि क्या 23वीं किस्त में राशि बढ़कर आएगी। सरकार ने अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। योजना के तहत वर्तमान में प्रति वर्ष ₹6,000 की सहायता ही दी जा रही है।
अंतिम बात
PM Kisan 23rd Instaliment की सटीक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन पिछले पैटर्न और वित्त वर्ष की शुरुआत को देखते हुए जुलाई-अगस्त 2026 के आसपास इसे जारी किए जाने की उम्मीद है। जिस दिन भी किस्त जारी होगी, सरकार आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in और अन्य माध्यमों से सूचना देगी।
किसानों को सलाह है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें और किसी भी अफवाह से बचें। अपने दस्तावेज अपडेट रखें, ताकि 23वीं किस्त बिना किसी अड़चन के आपके खाते में पहुंच सके। साथ ही, अगर 22वीं किस्त अटकी है तो वह भी 23वीं के साथ आ जाएगी।