RPSC Admit Card 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने जूनियर केमिस्ट (Junior Chemist) और असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर पदों की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने का तारीख घोषणा कर दी है। ये एडमिट कार्ड 29 जनवरी 2026 को आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगा। परीक्षा 1 फरवरी 2026 को विभिन्न परीक्षा केंद्र में होने वाले हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड की प्रक्रिया
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर Admit Card या Download Admit Card सेक्शन ढूंढे और क्लिक करें।
इसके बाद RPSC Assistant Electrical Inspector / Junior Chemist Admit Card 2026 या संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन पेज में, यहां रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट करें।
लॉगिन के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगी।
अंत में इसका एक प्रिंटआउट निकल लें।
यदि आपको कई तकनीक समस्या आए तो ब्राउज़र कैश क्लियर करें या अलग ब्राउजर (Chrome/ Firefox) का उपयोग करें।
परीक्षा तारीख और शिफ्ट
आरपीएससी द्वारा आयोजित यह परीक्षा 1 फरवरी 2026 को एक दिन में 2 शिफ्ट होगी। दोनों परिक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में की जाएगी।
- जूनियर केमिस्ट परीक्षा, सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक (2.5 घंटे) होगी।
- असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर परीक्षा, दोपहर 12:00 बजे से 2:30 बजे तक (2.5 घंटे) होगी।
भर्ती का संक्षिप्त जानकारी
यह परीक्षा राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में जूनियर केमिस्ट (रसायन परीक्षण, गुणवत्ता नियंत्रण) और असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर (विद्युत सुरक्षा, निरीक्षण) पदों के लिए है। परीक्षा के बाद अलग चरण दस्तावेज सत्यापन और मेरिट लिस्ट होंगे।
अंतिम सलाह और तैयारी स्टेप
सभी योग्य आवेदन करी उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है, 29 जनवरी 2026 को RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें ताकि जल्दी डाउनलोड करके आपका शिफ्ट और तारीख की जानकारी ले सके। एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारी अच्छे से जांच लें, कोई समस्या हो तो आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्पलाइन से संपर्क करें।
यह भी पढ़ें- MPESB Group-2 Sub Group-3 Admit Card 2026 OUT: डाउनलोड स्टेप, परिक्षा तारीख और जरूरी जानकारी
1 thought on “RPSC Admit Card 2026: जूनियर केमिस्ट और असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर परीक्षा के लिए 29 जनवरी को जारी होंगे एडमिट कार्ड”