CTET February 2026: Exam City Intimation Slip जारी, ctet.nic.in से डाउनलोड करें परीक्षा 8 फरवरी को

Published On: जनवरी 25, 2026

CTET February 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने Central Teacher Eligibility Test (CTET) February 2026 के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। CTET 2026 में आवेदन करे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते है। मुख्य परीक्षा 8 फरवरी 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित होगी। ध्यान दें कि यह स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है, ये केबल शहर की जानकारी के लिए है।

एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड स्टेप्स

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर Latest News या Candidate Activity सेक्शन से “View Date & City for CTET Feb-2026” पर क्लिक करें।
नया पेज में लॉगिन पेज खुलेगा आपको नीचे की जानकारी दर्ज करने होंगे:

  • एप्लीकेशन नंबर
  • जन्म तिथि (Date of Birth)
  • सिक्योरिटी पिन (कैप्चा कोड)

सभी जानकारी अच्छे से दर्ज करके Submit करें।
इसके बाद आपके स्क्रीन पर Exam City Intimation Slip दिख जाएगी।
अच्छे से देखे और डाउनलोड करें।

CTET Exam City Intimation Slip Download Page Photo

एडमिट कार्ड कब जारी होगा

CBSE ने स्पष्ट किया है कि CTET February 2026 Admit Card परीक्षा तारीख से कुछ दिन पहले (4 से 7 दिन पहले)जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे नियमित रुप से ctet.nic.in पर नजर रखें।

परीक्षा तारीख, शिफ्ट और टाइम

Paper 1 (कक्षा 1-5) और Paper 2 (कक्षा 6-8) के लिए है। उम्मीदवार एक या दो पेपर दे सकते हैं। CTET परीक्षा दो शिफ्ट में की जाएगी:
Paper 1 और Paper 2 दोनों में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होगा।

  • प्रत्येक प्रश्न 1 मार्क का होगा, कुल 150 मार्क।
  • कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
  • परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट (150 मिनट) है।

अंतिम सलाह

CTET February 2026 उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है जो केंद्रीय स्कूलों, नवोदय विद्यालयों और अन्य सरकार स्कूलों में शिक्षक बनना चाहते हैं। एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करें और जब एडमिट कार्ड जारी होने पर तुरंत डाउनलोड करें और जानकारी पढ़ लें।

यह भी पढ़ें- RPSC Admit Card 2026: जूनियर केमिस्ट और असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर परीक्षा के लिए 29 जनवरी को जारी होंगे एडमिट कार्ड

Ashutosh Behera

मैं आशुतोष बेहरा, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हूं और ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले से हूं। पिछले कुछ सालों से मैं सरकारी नौकरी, भर्ती नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी आप तक पहुंचा रहा हूं। मेरी कोशिश यही रहती है कि हर अपडेट सरल भाषा में और सही समय पर मिले, ताकि नौकरी की तैयारी कर रहे आप जैसे युवाओं को एक ही जगह भरोसेमंद जानकारी मिल सके। मैं हर खबर को आधिकारिक स्रोतों से जांचने के बाद ही यहां प्रकाशित करता हूं।

1 thought on “CTET February 2026: Exam City Intimation Slip जारी, ctet.nic.in से डाउनलोड करें परीक्षा 8 फरवरी को”

Leave a Comment