UP CM Yuva Udyami Yojana 2026: उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना युवाओं के आत्मनिर्भरता और उद्यमिता को बढ़ावा देने का प्रमुख माध्यम बन गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशानिर्देशों के तहत इस वर्ष 1.5 लाख युवाओं को योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।योजना के तहत बिजनेस शुरू करने के लिए ₹5 लाख तक का बिना ब्याज लोन उपलब्ध है, जिसमें युवाओं को केवल 10% मार्जिन मनी का इंतजाम खुद करना होता है। बाकी राशि सरकार की ओर से दी जाती है।
सर्टिफाइड क्रेडिट काउंसलर्स की ट्रेनिंग शुरू
योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा युवाओं तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रक्रिया को और आसान बना रही है। इसी कड़ी में गोमती नगर में विशेष ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। पहले बेच में 50 जिलों और दूसरे बैच में 25 जिलों को शामिल किया गया है। यूपीकॉन के सभी कर्मचारियों को इस प्रशिक्षण से जोड़ा जा रहा है ताकि वे जमीनी स्तर पर युवाओं को बेहतर मार्गदर्शन दे सकें।
ट्रेनिग पूरी होने के बाद कुल 90 सर्टिफाइड क्रेडिट काउंसलर प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात किए जाएंगे। ये काउंसलर युवाओं को बैंकिंग प्रक्रियाओं, दस्तावेजीकरण, प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने और लोन आवेदन में मदद करेंगे। इससे लोन मिलने की प्रक्रिया तेज और आसान हो जाएगी।
योजना के तहत युवाओं को क्या मिलेगा?
- ₹5 लाख तक का बिना ब्याज लोन
- 10% मार्जिन मनी युवाओं को खुद जुटानी होती है
- बाकी राशि सरकार की ओर से उपलब्ध
- उद्यम शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता और मार्गदर्शन
योजना की पात्रता
- उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासी
- आयु 21 से 40 वर्ष के बीच
- कम से कम 8वीं पास
- सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के तहत ट्रेनिंग ली हो
युवाओं के लिए सलाह
- योजना का लाभ लेने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन करें।
- प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने में सर्टिफाइड क्रेडिट काउंसलर की मदद लें।
- CIBIL स्कोर अच्छा रखें और क्रेडिट रेटिंग पर ध्यान दें।
- बैंकिंग प्रक्रियाओं और दस्तावेजीकरण को सही तरीके से पूरा करें।
अंतिम बात
उत्तर प्रदेश सरकार सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत 1.5 लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। सर्टिफाइड क्रेडिट काउंसलर्स की ट्रेनिंग और लोन प्रक्रिया को आसान बनाने के कदम युवाओं के लिए बड़े राहत का काम कर रहे हैं। जो युवा उद्यम शुरू करना चाहते हैं, वे जल्द से जल्द योजना के तहत आवेदन करें और सर्टिफाइड काउंसलर्स की मदद लें।