UPSSSC Agriculture Technical Assistant Group-C Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कृषि विभाग में Agriculture Technical Assistant (Group-C) के कुल 2759 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक बड़ा अवसर है।नोटिफिकेशन 23 मार्च 2026 को जारी हुआ है। इच्छुक ओर योग्य अभ्यर्थी 22 मई 2026 से 11 जून 2026 तक UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
जरूरी तारीख
- नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 23 मार्च 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 22 मई 2026
- आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 11 जून 2026
- शुल्क समायोजन और फॉर्म में करेक्शन की अंतिम तिथि: 18 जून 2026
भर्ती की जानकारी
इस भर्ती के माध्यम से कुल 2759 पद भरे जाएंगे। इसमें जनरल: 1692 पद, OBC के 573 पद, EWS के 275 पद, SC के 213 पद और ST के 06 पद शामिल हैं।
आवेदन के लिए योग्यता मापदंड
शैक्षणिक योग्यता
UPSSSC Agriculture Technical Assistant Group-C भर्ती के लिए B.Sc. Agriculture (सामान्य या ऑनर्स), B.Sc. Horticulture (सामान्य या ऑनर्स), B.Sc. Forestry (सामान्य या ऑनर्स), B.Tech (Agricultural Engineering) और B.Sc. Home Science/Community Science करनी अनिवार्य है।
आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता 21 बर्ष से 40 बर्ष निर्धारित हुआ है और इसके साथ आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। इसके साथ आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार नियम अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
आवेदन की प्रक्रिया
आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर किया जाएगा। अभ्यर्थियों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर आवेदन पत्र भरना होगा और निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। शुल्क समायोजन और फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि 18 जून 2026 है।
चयन प्रक्रिया
चयन UP PET 2025 के अंकों ओर लिखित परीक्षा (यदि आयोजित की गई) के आधार पर होगा। UPSSSC द्वारा समय-समय पर विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी।
अंतिम बात
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने Agriculture Technical Assistant (Group-C) के 2759 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन 22 मई 2026 से शुरू होंगे और 11 जून 2026 तक चलेगे। UP PET 2025 में शामिल अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता में कृषि, उद्यान, वानिकी या कृषि अभियंत्रण की डिग्री अनिवार्य है। आयु सीमा 21 से 40 वर्ष है।