SECL Apprentice Recruitment 2026: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में अप्रेंटिसशिप के बंपर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट को ₹12,300 और टेक्नीशियन को ₹10,900 प्रतिमाह स्टाइपेंड

Published On: मार्च 25, 2026

SECL Apprentice Recruitment 2026: भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए बड़े पैमाने पर पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इंजीनियरिंग डिग्री और डिप्लोमा धारक युवाओं के लिए यह सरकारी क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का बेहतरीन मौका है।

आवेदन प्रक्रिया NATS 2.0 पोर्टल (nats.education.gov.in) पर शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती में शामिल होने के लिए 4 वर्षीय इंजनरिंग डिग्री (B.E/ B.Tech) या 10वीं के बाद 3 वर्षीय डिप्लोमा, 12वीं के बाद 2 वर्षीय डिप्लोमा करनी अनिवार्य है। आयु सीमा की बाद करें तो, न्यूनतम आयु 18 बर्ष रखी गई है और आयु की गणना 31 मार्च 2026 को ध्यान में रखते हुए की जाएगी।

आवेदन की प्रक्रिया

NATS 2.0 पोर्टल nats.education.gov.in पर जाएं।
रजिस्ट्रेशन के बाद SECL की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित अप्रेटनशिप पोर्टल पर लॉगिन करें।
मांगी गई सभी जानकारी और अवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
अच्छे जानकारी जांच कर फ्रॉम सबमिट करें।

SECL Apprentice Recruitment Notification Photo

चयन प्रक्रिया

SECL अप्रेंटिसशिप भर्ती में चयन पूरी तरह मेरिट आधारित होगा। उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को आगे दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा। सफल उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए नियुक्ति दी जाएगी।

कितना स्टाइपेंड मिलेगा?

  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस: ₹12,300 प्रतिमाह
  • टेक्नीशियन अप्रेंटिसः ₹10,900 प्रतिमाह

अंतिम बात

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) में अप्रेंटिसशिप के बंपर पदों पर भर्ती युवाओं के लिए सरकारी क्षेत्र में अनुभव हासिल करने का शानदार अवसर है। 31 मार्च 2026 तक NATS 2.0 पोर्टल पर आवेदन करें। ग्रेजुएट अप्रेंटिस को ₹12,300 और टेक्नीशियन अप्रेंटिस को ₹10,900 प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। चयन शैक्षणिक मेरिट के आधार पर होगा। इस भर्ती से जुड़ी कोई भी नवीनतम जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन को नियमित रूप से चेक करें।

यह भी पढ़ें- SSB SI & ASI Recruitment 2026: एसआई के 51 और एएसआई के 7 पद, ऑनलाइन आवेदन 21 मार्च से 20 अप्रैल तक

Ashutosh Behera

मैं आशुतोष बेहरा, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हूं और ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले से हूं। पिछले कुछ सालों से मैं सरकारी नौकरी, भर्ती नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी आप तक पहुंचा रहा हूं। मेरी कोशिश यही रहती है कि हर अपडेट सरल भाषा में और सही समय पर मिले, ताकि नौकरी की तैयारी कर रहे आप जैसे युवाओं को एक ही जगह भरोसेमंद जानकारी मिल सके। मैं हर खबर को आधिकारिक स्रोतों से जांचने के बाद ही यहां प्रकाशित करता हूं।

Leave a Comment