Weather Update 2026: देश के कई राज्यों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

Published On: May 4, 2026

Weather Update 2026: मई की शुरुआत के साथ ही मौसम ने एक बार फिर अपना उग्र रूप दिखाने के संकेत दे दिए हैं। मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में आंधी, तेज बारिश, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। हवा की रफ्तार कई इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। यह बदलाव सामान्य नहीं है और कई जगहों पर खतरनाक साबित हो सकता है। उत्तर भारत ओर पूर्वी भारत पर इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है।

दिल्ली-NCR में अचानक बदल सकता है मौसम

दिल्ली और आसपास के इलाकों में दिन में उमस और गर्मी बनी रहेगी, लेकिन शाम होते-होते तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो सकती है। तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन तेज आंधी ट्रैफिक और आम जनजीवन को प्रभावित कर सकती है। सड़कों पर पानी भरने और पेड़ गिरने की आशंका है।

उत्तर प्रदेश में अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पहले से ही अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में तेज हवाएं, बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। खासतौर पर प्रभावित हो सकते हैं, लखनऊ, वाराणसी, मेरठ समेत कई बड़े शहर। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बेवजह घर से न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहे।

बिहार में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी

बिहार में हालात और गंभीर हो सकते हैं। कई जिलों में भारी बारिश और तेज तूफान की चेतावनी दी गई है। प्रभावित जिलों में शामिल: पटना, दरभंगा, भागलपुर आदि। बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ सकती हैं, जिससे जान-माल का नुकसान हो सकता है।

झारखंड, पश्चिम बंगाल और अन्य पूर्वी राज्य

झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी तेज हवाओं के साथ बारिश ओर गरज-चमक का असर देखने को मिलेगा। कई इलाकों में पेड़ गिरने और बिजली सप्लाई बाधित होने की आशंका है। प्रशासन ने आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट पर रखा है।

पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी रास्तों पर यात्रा करना खतरनाक हो सकता है। पर्यटकों को खास सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। अचानक रास्ते बंद होने और फंसने की स्थिति बन सकती है।

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान

पंजाब और हरियाणाः तेज आंधी और बारिश का असर। हवा की रफ्तार काफी तेज रह सकती है। किसानों को फसलों और उपकरणों को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है। राजस्थान, जहां गर्मी का प्रकोप था, वहां अचानक मौसम पलट सकता है। कई जिलों में धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान मौसम खराब रहने की संभावना है। कई जिलों में बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है।

मौसम विभाग की सलाहः क्या करें और क्या न करें?

  • खुले मैदान, पेड़ों के नीचे या नदी-तालाब के किनारे न जाएं।
  • किसान और मछुआरे विशेष सावधानी बरतें।
  • बिजली गिरने के दौरान धातु के सामान से दूर रहें।
  • घर के अंदर रहे और दरवाजे-खिड़कियां बंद रखें।
  • यात्रा पर निकलने से पहले मौसम अपडेट जरूर चेक करें।
  • किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन या हेल्पलाइन से संपर्क करें।

क्यों हो रहा है यह मौसम परिवर्तन?

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से यह बदलाव देखा जा रहा है। गर्मी के मौसम में अचानक ऐसे बदलाव आम हैं, लेकिन इस बार तेज हवाओं और ओलावृष्टि का खतरा ज्यादा है। इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही बड़ा नुकसान कर सकती है। इसलिए सावधानी बरतें, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें और आधिकारिक चेतावनियों का पालन करें।

यह भी पढ़ें- Ration Card Update 2026: बिना पूरे दस्तावेजों के अब नया कार्ड नहीं बनेगा, उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर सत्यापन अभियान

Ashutosh Behera

I am Ashutosh, graduate complete in electrical engineering. i am staying in Jagatsinghpur, Odisha, belong in village, this is my website.

Leave a Comment