Pm Awas Yojana की सर्वे कब किया जाएगी ओर कब आएगी योजना का किस्त

Published On: दिसम्बर 21, 2025

PM Awas Yojana: नमस्कार साथियों, प्रधान मंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास प्लस – 2024 के माध्यम से सर्वेक्षित परिवार की भौतिक सत्यापन (physical verification) होने जा रहा हैं।

कैसे होगा PM Awas Yojana वेरिफाई

इसको वेरीफाई करने के लिए जिला प्रशासन की कर्मचारी प्रत्येक पंचायत में घर-घर जाकर लाभुकों की पात्रता की जांच करेंगी। अपलोड सूची में शामिल परिवारों के दस्तावेज, मौजूदा आवास का स्थिति, आया ओर अन्य मानकों की जांच हागी।

बीडीओ (अजीत कुमार) ने क्या बोले

बीडीओ अजीत कुमार ने कहा कि सत्यापन पूरी पारदर्शिता ओर विभागीय गाइडलाइन के अनुसार ही कराया जाएगा। इस योजना का जो अपात्र लाभुकों ने इसमें आवेदन किए है उनको लाभ नहीं दिया जाएगा। योजना की लिस्ट से नाम हटाए जाएगी ओर पात्र परिवार की नई सूची तैयार की जाएगी।

जिन कर्मियों ने सर्वे किया है वह उस पंचायत के सत्यापन नहीं करेंगे। पंचायत टीम स्थिति देखकर अपनी रिपोर्ट प्रखंड कार्यालय को देगी। प्रखंड स्तर पर बीडीओ की अध्यक्षता में टीम पंचायत सूची का 10% डाटा खुद जा कर सत्यापन करेगी। जिला स्तर पर डीडीसी की अध्यक्षता में समिति प्रखंड से मिले रिपोर्ट का 2% रैंडम सत्यापन करेगी।

PM Awas Yojana चयन प्रक्रिया

पीएम आवास योजना के लिए पात्र लाभुकों के चयन को लेकर इस वर्ष प्रखंड भर में व्यापक सर्वे किया गया है, 13 पंचायतों में सर्वेयरों के घर-घर जाकर डेटा जुटाया गया। जबकि कई लोगों ने मोबाइल ऐप से सेल्फ सर्वे को पूरा किए हैं। वहीं कुल 6850 परिवारों का सर्वे पूरा किया गया है। आपको बतादे कि 2548 परिवारों का स्वयं ऐप से ही उन्होंने इस सर्वे को कंप्लीट किए हैं।

सभी अकड़े आवास प्लस ऐप 2024 पर अपलोड है। अब इन सूचियों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है ताकि अपात्र लाभुकों को चिन्हित करके वहां से हटा सकें। बता दे कि आवास प्लस 2024 सूची की जांच के लिए प्रखंड मैं तीन स्तरों पर समितियां गठित की गई है। पंचायत स्तर पर दो सदस्य टीम, ग्रामीण आवास सदायक ओर पंचायत रोजगार सेवक, पंचायत सचिव घर-घर सत्यापन करेगी।

किसलिए सर्वे हो रहा है?

बता दें कि प्रदानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत प्रतीक्षा सूची से छूटे योग्य लाभुकों की पहचान के लिए लगभग 6 वर्ष बाद भी फिर से सर्वे किया गया। बर्ष 2018 से 19 में अंतिम बार पात्र परिवारों का सर्वे हुआ था ओर उसी सूची के आधार पर अब तक आवास स्वीकृत किए जाते रहे। बीते वर्षों में पंचायत स्तर पर कई नए परिवार बने, जबकि कई पुराने पात्र परिवार प्रतिक्षा सूची में नहीं आ पाए थे। अब ऐसे छूटे परिवारों को शामिल करने के लिए इस बार फिर से सर्वे किया जा रहा हैं। (News Source: Dainik Jagran)

Official Website: Check

————– समाप्त —————–

Ashutosh Behera

मैं आशुतोष बेहरा, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हूं और ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले से हूं। पिछले कुछ सालों से मैं सरकारी नौकरी, भर्ती नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी आप तक पहुंचा रहा हूं। मेरी कोशिश यही रहती है कि हर अपडेट सरल भाषा में और सही समय पर मिले, ताकि नौकरी की तैयारी कर रहे आप जैसे युवाओं को एक ही जगह भरोसेमंद जानकारी मिल सके। मैं हर खबर को आधिकारिक स्रोतों से जांचने के बाद ही यहां प्रकाशित करता हूं।

Leave a Comment