Ration Card BIG Changes For 2026: 30 साल बाद राशन चावल के नियम बदले, टूटे दाने घटे

Published On: जुलाई 7, 2026
Ration Card BIG Changes For 2026 (Credit: Pralhad Joshi Twitter Account)

अपडेट: 7 जुलाई 2026

अगर आपके पास राशन कार्ड है और आप सरकारी राशन लेते हो तो यह खबर आपके काम की है। केंद्र सरकार ने पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मिलने वाले चावल की गुणवत्ता सुधारने का फैसला लिया है।

मात्रा पहले जैसी ही रहेगी। सिर्फ चावल बेहतर होगा।

यह सारे जानकारी ऑफिशियल ‘ X’ पोस्ट और Press Release (रिलीज़ आईडी: 2280307) (प्रविष्टि तिथि: 02 JUL 2026 3:33PM by PIB Delhi) से लाया गया है।

क्या बदल गया है

अब असली बदलाव चावल की क्वालिटी में आया है।

कच्चे चावल में टूटे हुए दानों की ज्यादा से ज्यादा सीमा 25% से घटाकर 10% कर दी गई है। यानी पहले जितना टूटा चावल आता था, उससे आधा से भी कम।

अर्ध उबले हुए यानी पैराबॉइल्ड चावल में यह सीमा 16% से घटकर सिर्फ 5% रह गई है।

ये नए मानक अब पूरे देश में लागू होंगे।

इसके अलावा चावल के दाने का साइज, रंग और अन्य गुणवत्ता पैरामीटर भी बेहतर तरीके से चेक किए जाएंगे।

सरकार ने कहा है कि चावल अब ज्यादा साफ और कम टूटा मिलेगा। पकाने पर बेहतर बनेगा।

30 साल बाद बड़ा बदलाव

पिछले 30 साल से राशन में चावल के टूटे दानों की पुरानी सीमा चल रही थी। 25% और 16%।

लोग सालों से शिकायत करते थे। चावल पकाते वक्त आधा टूटा निकलता था। दाने बिखर जाते थे। स्वाद भी खराब लगता था।

कई परिवारों में महिलाएं रोज यही टूटा चावल चुन-चुनकर इस्तेमाल करती थीं। बर्बादी होती थी।

अब आखिरकार सरकार ने इन्हें बदला है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नए मानक पास कर दिए। मंत्री प्रहलाद जोशी ने बताया कि इतने सालों बाद यह बड़ा सुधार किया गया है।

नए नियमों में चावल की गुणवत्ता चेकिंग भी सख्त होगी। दुकानों पर मिलने वाला चावल अब पहले से कहीं बेहतर होगा।

मात्रा पर कोई असर नहीं

यह सबसे जरूरी बात है।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत हर व्यक्ति को 5 किलो मुफ्त अनाज हर महीने मिलता रहेगा।

अंतोदय अन्न योजना वाले परिवारों को 35 किलो अनाज पहले की तरह मिलेगा।

सरकार ने साफ कहा है – मात्रा नहीं घटेगी। सिर्फ गुणवत्ता सुधरेगी।

आपके लिए क्या मतलब है

अब रसोई में चावल पकाने पर कम बर्बादी होगी।

टूटे दाने कम होने से चावल अच्छा बनेगा। स्वाद बेहतर। पोषण भी ज्यादा।

जो परिवार महीने भर इसी राशन पर गुजारा करते हैं, उनके लिए यह राहत है।

सरकार क्यों ले रही है यह कदम

सरकार को सालों से फीडबैक मिल रहा था कि राशन का चावल काफी खराब क्वालिटी का है।

लाभार्थी बार-बार कह रहे थे कि टूटे दाने ज्यादा हैं, चावल पकाने में दिक्कत होती है और खाने में मजा नहीं आता।

कई सर्वे और रिपोर्ट्स में भी यही बात सामने आई।

सरकार चाहती है कि गरीब परिवारों को सिर्फ भरपेट खाना नहीं बल्कि अच्छा और पौष्टिक खाना भी मिले।

30 साल पुराने नियम अब फिट नहीं बैठ रहे थे। इसलिए इन्हें बदला गया।

इसका मकसद PDS सिस्टम को मजबूत करना और लोगों का विश्वास बढ़ाना है।

कब से लागू होगा

अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है। लेकिन फैसला हो चुका है।

जल्दी ही नए मानकों वाला चावल राशन दुकानों पर पहुंचना शुरू हो जाएगा।

राज्यों को भी निर्देश दिए जाएंगे कि वे नए चावल की सप्लाई सुनिश्चित करें।

कौन-कौन लाभ लेगा

लगभग 80 करोड़ लोग।

NFSA के तहत शामिल सभी पात्र परिवार। यानी गरीबी रेखा से नीचे वाले।

अंतोदय अन्न योजना वाले परिवार – जो सबसे गरीब माने जाते हैं।

शहरी स्लम में रहने वाले। ग्रामीण इलाकों के मजदूर परिवार।

वृद्ध, विधवा, दिव्यांग और एकल महिला वाले घर।

देश के लगभग हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के लाभार्थी इस बदलाव से जुड़ेंगे।

जो लोग पहले से राशन कार्ड पर चावल लेते हैं, सबको फायदा होगा।

आम परिवारों पर असर

कल्पना करो। महीने के अंत में जब राशन खत्म होने लगता है तो लोग टूटे चावल को भी इस्तेमाल करते थे।

अब बेहतर चावल मिलेगा तो खाना स्वादिष्ट बनेगा।

बच्चों को पौष्टिक भोजन। बुजुर्गों को आसानी।

छोटी-छोटी बातें हैं जो रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर बनाती हैं।

कुछ सवाल जो उठ रहे हैं

क्या कीमत बढ़ेगी? नहीं। क्या मात्रा घटेगी? नहीं। क्या सभी राज्यों में एक साथ लागू होगा? हां, धीरे-धीरे।

राज्यों की भूमिका

राज्य सरकारें PDS को चलाती हैं।

उन्हें नए चावल की खरीदारी और वितरण पर ध्यान देना होगा।

कुछ राज्य पहले से ही बेहतर चावल देने की कोशिश कर रहे थे। अब केंद्र का नियम सभी पर लागू होगा।

अभी के लिए

राशन लेना जारी रखो।

अपना राशन कार्ड अपडेट रखो।

जब नया चावल दुकान पर आए तो अच्छे से चेक करो — दाने देखो, टूटे कम होने चाहिए।

अगर पुराना वाला ही मिले तो दुकानदार को बताओ या हेल्पलाइन पर कॉल करो।

अपने इलाके के दूसरे राशन कार्ड धारकों को भी इस बदलाव के बारे में बता दो।

तैयार रहो। बदलाव धीरे-धीरे आएगा लेकिन आएगा जरूर।

आपको क्या लगता है

अगर आप राशन कार्ड होल्डर हैं तो कमेंट में बताओ – पहले वाला चावल कैसा मिलता था?

अब बेहतर मिलेगा तो कैसा फर्क पड़ेगा?

यह भी पढ़ें:

आठवें वेतन आयोग पर सच्चाई: फिटमेंट फैक्टर, एरियर और दो बार रिटायरमेंट

ITR filing rules 2026: नया टैक्स रिजीम आया, अब कितना बचेगा आपका टैक्स?

India Double LPG Import from US: 75 दिन का बैकअप और 65% अमेरिकी गैस

Ashutosh Behera

मैं आशुतोष बेहरा, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हूं और ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले से हूं। पिछले कुछ सालों से मैं सरकारी नौकरी, भर्ती नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी आप तक पहुंचा रहा हूं। मेरी कोशिश यही रहती है कि हर अपडेट सरल भाषा में और सही समय पर मिले, ताकि नौकरी की तैयारी कर रहे आप जैसे युवाओं को एक ही जगह भरोसेमंद जानकारी मिल सके। मैं हर खबर को आधिकारिक स्रोतों से जांचने के बाद ही यहां प्रकाशित करता हूं।

Leave a Comment