Pm Awas Yojana Update: प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत जिले की सभी गांव में योजना की सर्वे किया जा रहा है क्योंकि कही अयोग्य परिवार का नाम इस सूची में तो नहीं है। इसके लिए ग्रामीण विकाश विभाग ने डेडलाइन भी जारी किया है। 15 जनवरी तक जैसे भी करके सभी परिवारों का सर्वे रिपोर्ट्स भेजने को बोला गया है। इस पर डीडीसी ने सभी बीडीओ को इस कार्य को दिए गए समय के अंदर जल्दी पूरा करने को कहा गया है।
सर्वे की जानकारी
जिले में अभी द्वितीय स्तर का सत्यापन किया जा रहा है। प्रथम स्तर में हुई सर्वे का रिपोर्ट जारी हो चुका है अब गांव सत्यापन की जा रहा है। तृतीय स्तर पर जिला मुख्यालय के अधिकारियों के द्वारा सत्यापन कार्य किया जाएगा।
कितना सर्वे कंप्लीट हुआ
डीडीसी ने सभी बीडीओ को बोला है कि सत्यापन का कार्य असंतोषजनक है, अभी तक करीब 50% कार्य ही पूरा हुआ है। इसका नियमित रूप से अनुशवण और पर्यवेक्षण करते हुए 15 जनवरी तक कार्य को पूरा करने को बोला गया था।
कितना नाम काटा
बताया जा रहा हे कि इस बार सेल्फ सर्वे का भी ऑप्शन दिया गया है। करीब 65,000 परिवारों ने सेल्फ किया था। इसका भी सत्यापन किया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि इसमें से करीब 500 परिवारों का नाम कट सकता है, क्योंकि पक्का मकान बोलो ने भी सर्वे में अपना नाम शामिल कर दिया था। पीएम ग्रामीण आवास योजना में इस बार हुए सर्वे में 4,43,519 परिवारों की नाम जुड़ा था। इसमें से करीब सबसे अधिक पारू में 44,958 और सबसे कम मुरैल में 7653 परिवारों की नाम जुड़े थे। सत्यापन का कार्य पूरा होने के बाद इसकी रिपोर्ट्स मुख्यालय को भेज दी जाएगी। इसके बाद पीएम आवास योजना की राशि ट्रांसफर की जाएगी।