Maharashtra Apprentice Recruitment 2026: बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने 600 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती उन ग्रेजुएट्स के लिए खास होगा, जो बैंकिंग में अपना केरियर शुरू करना चाहते है। इच्छुक उम्मीदवारों आज (17 जनवरी 2026) से 25 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर पाएंगे।
पात्रता और आयु
बैंक ऑफ महाराष्ट्र के अप्रेंटिसशिप भर्ती की नोटिफिकेशन के मुताबिक, उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन कंप्लीट कोई मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से (किसी भी ब्रांच में हो)। लेकिन उम्मीदवारों को महाराष्ट्र की लोकल लैंग्वेज मराठी में पढ़ना, लिखना और बोलना आना चाहिए। आयु की बात करे तो, उम्मीदवारों की आयु 20 से 28 बर्ष निर्धारित हुआ है। आरक्षित वर्ग की आयु में छूट मिलेगा, एससी एवं एसटी को 5 साल की छूट, ओबीसी को 3 साल, PWD उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी।
आवेदन फीस और स्टाइपेंड
आवेदन फीस जो सामान्य, ओबीसी, EwS उम्मीदवारों के लिए 150 रुपए, एससी एवं एसटी का 100 रुपए और दिव्यांग उम्मीदवार को फीस में पूरी छूट मिलेगा। चयनित उम्मीदवारों को 12,300 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड और कुछ राज्यों में DA भी मिल सकता है।
इस स्टेप से आवेदन करें
सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट bankofmaharashtra.bank.in पर जाएं।
होमपेज में “Careers” सेक्शन के अंदर “Recruitment Process” में क्लिक करें।
इसके बाद नीचे “Current Openings” सेक्शन में Online Application for Engagement of Apprentices – Project 2025-26 लिंक चुने।
“Apply Online” क्लिक करके रजिस्ट्रेशन कंप्लीट करें।
इसके बाद फ्रॉम में अपना जानकारी दर्ज और हस्तबाज अपलोड करें।
फीस जमा करके फ्रॉम सबमिट करे और इसका एक प्रिंटआउट निकल लें।
Maharashtra Apprentice Recruitment Notification
आगे क्या
आवेदन के बाद उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा होगा, परिक्षा हो जाने के बाद एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। जिसके आधार पर उम्मीदवारों की चयन की जाएगी। भर्ती का अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन चेक करें।