Maiya Samman Yojana 18th Installment Update: 27 जनवरी से ट्रांसफर शुरू, दिसंबर जनवरी की बकाया राशि एक साथ मिलेगी

Published On: जनवरी 27, 2026

Maiya Samman Yojana 18th Installment Update: झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के तहत 18वीं किस्त का भुगतान आज 27 जनवरी 26 से शुरू हो गया है। लेकिन कई लोगों को 17वीं किस्त अभी तक नहीं मिली थी। अब ऐसे लाभुकों को 17वीं भी और 18वीं किस्त एक साथ मिलेगा। बही जिन्हें 17वीं किस्त मिल चुका है, उन्हें केबल 18वीं किस्त ₹2500 रुपए ट्रांसफर होगा।

राशि ट्रांसफर में देरी के कारण और अब की स्थिति

पिछली कुछ दिनों से लाभुकों को राशि नहीं मिल पाई थी। इसका मुख्य कारण लगातार छुटियां थीं:

  • 24 जनवरी 2026 – अंतिम शनिवार (बैंक छुट्टी)
  • 25 जनवरी 2026 – रविवार (साप्ताहिक छुट्टी)
  • 26 जनवरी 2026 – गणतंत्र दिवस (राष्ट्रीय अवकाश)

इन तीन लगातार छुट्टियां के कारण बैंकिंग सिस्टम और डीबीटी पर रुकावट आया था। लेकिन अब 27 जनवरी 2026 से सभी बैंक और सरकार खुले हैं, इसलिए ट्रांसफर प्रक्रिया तेजी से चल रही है। विभागीय सूत्रों के अनुसार राशि 27 जनवरी से 31 जनवरी 2026 के बीच में विभिन्न जिलों में ट्रांसफर की जा रही है। अलग-अलग जिलों में अलग-अलग तारीख निर्धारित हुआ है, लेकिन अधिकांश लाभुकों को अगले 2 से 3 दिन के अंदर पैसा मिलने का संभावना है।

किस लाभुकों को कितना राशि मिलेगा

जिन्हें केवल जनवरी 2026 (18वीं किस्त) मिलनी है, उनको ₹2500 रूपये और जिन्हें दिसंबर 2025 (17वीं) ओर जनवरी 2026 (18वीं) दोनों मिलनी है, उनको कुल ₹5000 एक साथ मिलेगी।

लाभुक आगे क्या करें

आगे के लिए सभी लाभुकों को ये सलाह दी जाती है कि, स्टेटस चेक करें, बैंक खाते लिंक करें। यदि कोई समस्या होती है तो जिला कल्याण कार्यालय, ब्लॉक कार्यालय या हेल्पलाइन से संपर्क करें। यदि 31 जनवरी तक राशि न आए, तो स्थानीय अधिकारी से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें- PM Gramin Awas Yojana: रायबरेली में 36,118 संदिग्ध सर्वे डेटा की जांच शुरू, 72 अधिकारियों की टीम गठित

Ashutosh Behera

मैं आशुतोष बेहरा, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हूं और ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले से हूं। पिछले कुछ सालों से मैं सरकारी नौकरी, भर्ती नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी आप तक पहुंचा रहा हूं। मेरी कोशिश यही रहती है कि हर अपडेट सरल भाषा में और सही समय पर मिले, ताकि नौकरी की तैयारी कर रहे आप जैसे युवाओं को एक ही जगह भरोसेमंद जानकारी मिल सके। मैं हर खबर को आधिकारिक स्रोतों से जांचने के बाद ही यहां प्रकाशित करता हूं।

1 thought on “Maiya Samman Yojana 18th Installment Update: 27 जनवरी से ट्रांसफर शुरू, दिसंबर जनवरी की बकाया राशि एक साथ मिलेगी”

Leave a Comment