RRB ALP Exam City Slip 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने लोको पायलट (ALP) भर्ती 2026 की टियर 1 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। इस भर्ती में करीब 9,970 पदों पर नियुक्त किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों के इस में आवेदन करे थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते है। यह स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है, असली एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले अलग से जारी की जाएगी।
परीक्षा की तारीख
RRB ALP टियर 1 परीक्षा को 4 दिनों तक करवाया जाएगा, 13,16,17 और 18 फरवरी 2026 तक। यह परीक्षा देशभर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगी। परीक्षा की तारीख के साथ एग्जाम शिफ्ट की पूरी जानकारी एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप में दी गई है। एडमिट कार्ड की बात करे तो, यह परीक्षा के 4 से 7 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव हो जाएगी। इसलिए आप नियमित रूप से परिक्षा के 7 दिन पहले से वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड स्टेप्स
सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं (RRB Chandigarh के लिए rrbcdg.gov.in और Mumbai के लिए rrbmumbai.gov.in पर जाएं। (सभी RRB की वेबसाइट अलग अलग है, इसलिए सही वेबसाइट चुने)
होमपेज पर Exam City Intimation Slip या RRB ALP 2026 Exam City Slip लिंक ढूंढे और क्लिक करें।
लॉगिन पेज पर Registration Number, Date of Birth और कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट करें।
आपके स्क्रीन पर सिटी स्लिप आ जाएगी, उसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकल लें।
नोट: यदि लॉगिन में कोई समस्या आए तो ब्राउज़र कैश क्लियर करें या अलग ब्राउजर से लॉगिन करें।
परीक्षा पैटर्न और तैयारी टिप्स
ALP टियर 1 परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी, जिसमें कुल प्रश्न 75, कुल मार्क्स 75, समय आपको 60 मिनट मिलेगा और नेगेटिव मार्किंग प्रत्येक गलत उत्तर से सही उत्तर से 1/3 मार्क की कटौती होगी। विषय की बात करे तो, इस परीक्षा में गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता, सामान्य विज्ञान, सामान्य जागरूकता से प्रश्न पूछे जाएंगे। टियर 2 परिक्षा और CBAT (कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट) बाद में होंगे।
अंतिम तैयारी के लिए टिप्स
- रोजाना फुल-लेंथ मॉक टेस्ट दें।
- नेगेटिव मार्किंग का ध्यान रखें- अनुमान से बचें।
- रेलवे से जुड़े करंट अफेयर्स और बेसिक साइंस पर फोकस करें।
- एडमिट कार्ड जारी होने पर केंद्र की दूरी और रिपोर्टिंग समय पहले से चेक कर लें।
अंतिम सलाह
यह सलाह सभी उम्मीदवारों को दी जाती है कि वे एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर लें और एडमिटकार्ड जारी होने के बाद तुरंत डाउनलोड करें। परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड के साथ वैलिड आइडी प्रूफ तैयार रखें। अच्छे से पढ़ाई करें और अपना सपने को पूरा करें।
यह भी पढ़ें- UGC NET December 2025 Result: 4 फरवरी 2026 को ugcnet.nta.ac.in पर चेक करें स्कोरकार्ड और कटऑफ
1 thought on “RRB ALP Exam City Slip 2026 जारी: 13, 16, 17 और 18 फरवरी को होगा टियर 1 परीक्षा, डाउनलोड स्टेप्स, तारीख और तैयारी टिप्स”