RRB Section Controller Admit Card 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर (CEN 04/2025) भर्ती के CBT-1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार RRB वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर लॉगिन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। इस भर्ती में सेक्शन कंट्रोलर पदों पर कुल 9,970 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए है, परीक्षा 13, 16, 17 और 18 फरवरी 2026 को आयोजित होगी।
परीक्षा तारीख और शिफ्ट टाइमिंग
RRB ने सेक्शन कंट्रोलर CBT-1 परीक्षा को चार दिनों करने की फैसला लिया है। यह परीक्षा 2 शिफ्ट में कराई जाएगी, पहली शिफ्ट सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक और दूसरा शिफ्ट दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक। जरूरी जानकारी गेट क्लोजिंग टाइम के बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड स्टेप्स
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर Admit Card सेक्शन से RRB Section Controller Admit Card 2026 (CEN 04/2025) लिंक में क्लिक करें।
लॉगिन पेज में रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें।
इसके बाद आपके स्क्रीन पर एडमिट कार्ड आ जाएगी।
अच्छे से देखे और डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकल लें।
RRB Section Controller Admit Card 2026 Direct Link
ईमेल से डाउनलोड करने का तरीका
RRB ने सभी आवेदकों को ईमेल पर एक लिंक भेजा है। उन लिंक पर क्लिक करके भी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हो।
परीक्षा पैटर्न और तैयारी टिप्स
RRB Section Controller CBT-1 परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी, मुख्य पैटर्न की बाद करे तो कुल प्रश्न 100 (MCQ), कुल मार्क 100, समय 2 घंटे। नेगेटिव मार्किंग प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 मार्क की कटौती होगी।
विषय से आने वाली प्रश्न
गणित (Analytical & Mathematical Abilities) से 30 से 35 प्रश्न, सामान्य बुद्धिमता और तर्कशक्ति (Reasoning) से 30 से 35 प्रश्न, सामान्य जागरूकता (General Awareness) से 30 से 35 प्रश्न।
परीक्षा के बाद क्या होगा?
CBT-1 परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को CBT-2 (मुख्य परीक्षा) के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन CBT-1, CBT-2 और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। यह भर्ती उन युवाओं के लिए है जो रेलवे के सेक्शन कंट्रोलर बनना चाहते हैं।